Home छत्तीसगढ़ क्वार नवरात्रि मेले में डोंगरगढ़ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, मेमू का...

क्वार नवरात्रि मेले में डोंगरगढ़ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, मेमू का रायपुर तक विस्तार व ट्रेनों को ठहराव…

27

० 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किए विशेष प्रबंध
० दपूमंरे नागपुर मंडल ने अतिरिक्त भीड़ नियंत्रण और सुगम आवागमन के लिए लिया निर्णय

डोंगरगढ़/ राजनांदगांव (दावा)। डोंगरगढ़ स्थित विश्वप्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में आगामी क्वार नवरात्रि मेले के दौरान उमडऩे वाली श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे), नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न यात्री ट्रेनों का अस्थायी विस्तार, डोंगरगढ़ स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव तथा स्पेशल मेमू ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। यह विशेष व्यवस्था 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।
रेलवे प्रशासन से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नवरात्रि मेले के मद्देनजर गाड़ी संख्या 68741 (दुर्ग-गोंदिया) मेमू तथा गाड़ी संख्या 68742 (गोंदिया-दुर्ग) मेमू का अस्थायी विस्तार रायपुर रेलवे स्टेशन तक किया गया है। यह सुविधा 11 से 20 अक्टूबर तक निरंतर उपलब्ध रहेगी। इससे रायपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से मां बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु जाने वाले हजारों पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं को सीधी और सुगम रेल सेवा का लाभ मिलेगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि दुर्ग-गोंदिया- दुर्ग के बीच इन ट्रेनों की नियमित समय-सारिणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, यह पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here