Home समाचार पानी का सदुपयोग करने की जरूरत …जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी

पानी का सदुपयोग करने की जरूरत …जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी

91
0

जनपद पंचायत सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ओ डी एफ प्लस के संबंध में धुसर जल के सुरक्षित निपटान विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

राजनांदगांव जनपद पंचायत के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ओ डी एफ प्लस के संबंध में धुसर जल के सुरक्षित निपटान विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में ग्राम पंचायतो के सभी सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजनंदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी एवं जनपद पंचायत सीईओ एस के ओझा की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया।

जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी ने स्वच्छता के बारे में जानकारी दिया और वेस्टेज पानी उसके साफ करने की जानकारी एवं वेस्टेज पानी के उपयोग और किस तरह हाथ धोना चाहिए व पानी को कैसे सदुपयोग किया जाना है इसकी जानकारी दी गई।गन्दे पानी के उपयोग किस तरह की जाय और विभिन्न जानकारी दी गई।श्रीमती भंड़ारी ने कहा कि पानी का सदुपयोग करने की जरूरत है ताकि आने वाले समय मे लोगों को दिक्कतों का सामना ना करने पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here