
लीनेस क्लब राजनांदगांव सिटी की आधिकारिक यात्रा में 7 स्टार, गुरुवे नमः सहित विभिन्न सेवा प्रकल्पों का आयोजन
राजनांदगांव। लीनेस क्लब राजनांदगांव सिटी की चार्टर अध्यक्षा लीनेस टीना खंडेलवाल एवं उनकी टीम द्वारा 6 अक्टूबर को क्लब की आधिकारिक यात्रा एवं डिस्ट्रिक्ट विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चार्टर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस रश्मि अग्रवाल सीजी-1, स्वर्णिम रीजन ऑफिसर ली. सरोज कोटडिया, गेस्ट ऑफ ऑनर ली. विभा भूटानी, प्रशासनिक सेक्रेटरी ली. सीमा यादव, सेवा गतिविधि सेक्रेटरी, पूर्व मल्टीपल प्रेसिडेंट ली. रत्ना ओस्तवाल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ली. सोनाली ओस्तवाल तथा एरिया ऑफिसर ली. नियामत हुड्डा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
आधिकारिक यात्रा की शुरुआत सुबह 9.30 बजे जीई रोड रायपुर रोड पर लीनेस क्लब राजनांदगांव सिटी के वेलकम बोर्ड के अनावरण के साथ हुई। इसके पश्चात अजीज पब्लिक स्कूल (एबिस ग्रुप), इंदामरा में क्लब की स्थाई गतिविधि 7 स्टार एवं गुरुवे नमः शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 7 स्टार प्रकल्प की प्रभारी ली. ताहिरा अली एवं ली. शोभा चौरसिया तथा गुरुवे नमः शिक्षक सम्मान की प्रभारी ली. टीना खंडेलवाल रहीं। विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथियों का स्वागत बैंड एवं स्काउट दल के साथ किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ली. रश्मि अग्रवाल ने 7 स्टार एवं गुरुवे नमः जैसे सेवा और सम्मान से जुड़े प्रकल्पों की सराहना की। 7 स्टार के अंतर्गत वर्षभर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं गुरुवे नमः कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को स्व.श्री मति ऊषा देवी मदन लाल खण्डेलवाल जी की स्मृति में मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लीनेस क्लब राजनांदगांव सिटी की अध्यक्ष ली. टीना खंडेलवाल, सचिव ली. अंजलि ओस्तवाल, संरक्षक ली. शारदा तिवारी, संरक्षक ली. निर्मला पसारी, ली. लता बसोड़, ली. निधि बाजपेयी, ली. रेखा सिंह सहित बड़ी संख्या में लीनेस सदस्य उपस्थित रहीं। 7 स्टार कार्यक्रम का संचालन कविता पारख एवं गुरुवे नमः कार्यक्रम का संचालन माला शुक्ला ने किया।
इसके बाद कस्तूरबा विद्यालय में स्थापित वाटर कूलर का अवलोकन किया गया। साथ ही क्लब द्वारा गायत्री मंदिर, वृद्धाश्रम, गौरी नगर एवं जलाराम मंदिर में लगाए गए चार बेंचों का भी निरीक्षण किया गया। क्लब द्वारा संचालित इन सेवा गतिविधियों को अतिथियों ने समाजोपयोगी पहल बताते हुए सराहा। दोपहर 3 बजे एवरग्रीन एमिकस कैफे, मोहारा रोड में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट एवं रीजन ऑफिसर का भव्य स्वागत ढोल, आतिशबाजी एवं फूलमालाओं के साथ किया गया। इसके बाद आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत क्रिकेट टर्फ में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसे अनुज्ञा ओस्तवाल ने प्रस्तुत किया। इसके साथ ही अभिलाषा के दिव्यांग बच्चों द्वारा योगासन एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गई। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन लीनेस क्लब राजनांदगांव सिटी की अध्यक्ष ली. टीना खंडेलवाल ने दिया। सचिव ली. अंजलि ओस्तवाल ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए क्लब की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। इसके साथ ही आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया। ली. मीनू जैन द्वारा ध्वज वंदना, लीनेस प्रार्थना एवं राष्ट्रगान कराया गया। जनवरी 2026 से 5 अक्टूबर तक क्लब द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों का एलईडी प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इसमें प्रशासनिक, सेवा, धार्मिक, स्थाई प्रोजेक्ट एवं अन्नदानम् सहित विभिन्न गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान क्लब की स्क्रैप बुक का भी अवलोकन कराया गया। डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ली. रश्मि अग्रवाल के जीवन परिचय का वाचन ली. शोभा चोपड़ा ने किया। वहीं आशीर्वादक ली. रत्ना ओस्तवाल एवं ली. शारदा तिवारी ने क्लब के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन ली. सोनाली ओस्तवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष फोरम की ली. मोना अग्रवाल, ली. अनीता जैन, ली. आशा गुप्ता, ली. शांता कोटडिया, ली. मीना जैन, ली. रेखा सिंह, ली. रीटा पुजारा, ली. साधना तिवारी, ली. सुनीता लोहिया एवं ली. शोभा चौरसिया द्वारा अतिथियों एवं पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। रीजन सचिव ली. रेखा कोटडिया सहित बरखा बाफना, पुष्पांजलि ओस्तवाल, संजू ओस्तवाल, संध्या जैन, जया श्रीवास्तव, अर्चना दास, अंजलि जैन, शिल्पा कोटक, पुष्पा अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, ज्योति ठक्कर, मोना गोसाईं, रितु रायजादा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। लीनेस क्लब राजनांदगांव सिटी की अध्यक्ष ली. टीना खंडेलवाल का स्वागत मोहिनी शुक्ला, अभिलाषा ठाकुर, निधि बाजपेयी, लता बसोड़ एवं बीना गायत्री अग्रवाल द्वारा किया गया। डायमंड क्लब की अध्यक्ष सारिका बाफना एवं कोषाध्यक्ष श्वेता पारख भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान बीओडी एवं साधारण सभा की बैठक भी आयोजित की गई। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ली. रश्मि अग्रवाल ने लीनेस क्लब राजनांदगांव सिटी की सेवा गतिविधियों एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए क्लब को पुरस्कार स्वरूप 5 हजार रुपए की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में हाईटी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही लीनेस क्लब राजनांदगांव सिटी की आधिकारिक यात्रा एवं डिस्ट्रिक्ट विजिट कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन के दौरान क्लब की सेवा भावना, सामाजिक सरोकारों और वर्षभर की गतिविधियों की अतिथियों ने प्रशंसा की।




