Home samachar जिला टेबल टेनिस संघ ने पूर्व सांसद अभिषेक सिंह व पूर्णिमा साहू...

जिला टेबल टेनिस संघ ने पूर्व सांसद अभिषेक सिंह व पूर्णिमा साहू का जताया आभार…

3

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग व मार्गदर्शन के लिए प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

राजनांदगांव (दावा)। राजनांदगांव जिला टेबल टेनिस संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद अभिषेक सिंह एवं राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बग्गा, अरुण डुलानी, जयंती पटेल सहित पदाधिकारियों ने हाल ही में शहर में संपन्न हुई राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मिले निरंतर सहयोग, सहभागिता एवं मार्गदर्शन के लिए दोनों नेताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि दोनों जनप्रतिनिधियों का प्रोत्साहन और संबल खिलाडय़िों व संघ के लिए नई ऊर्जा तथा प्रेरणा का स्रोत बना है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों को मिले उत्साहवर्धन से उनका मनोबल काफी बढ़ा है। संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि राजनांदगांव में खेल प्रतिभाओं को निखारने, टेबल टेनिस के समग्र विकास और खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मिला यह सहयोग सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here