पारिवारिक संस्कारशाला को बताया समाज की मजबूती का आधार – डॉ. नीरेंद्र साहू*
*राजनांदगांव।*
शहर के साहू सदन बसंतपुर में जिला साहू संघ राजनांदगांव के तत्वावधान में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ उत्साह और सामाजिक एकता के वातावरण में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक ताम्रध्वज साहू ने भक्त शिरोमणि संत माता कर्मा जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल सहित उपस्थित अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर सामाजिक ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने की।
मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में आदर्श विवाह समाज की आवश्यकता है। शादी-विवाह में होने वाली अनावश्यक फिजूलखर्ची परिवार और समाज की उन्नति में बाधा बनती है। समाज को खर्चीली शादियों की परंपरा को समाप्त कर सादगीपूर्ण आदर्श विवाह को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने मृत्यु भोज में भी सादगी अपनाने और केवल सादा भोजन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराइयों को दूर कर शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक एकता के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. नीरेंद्र साहू ने समाज में पारिवारिक संस्कारशाला की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परिवार बच्चों की पहली पाठशाला है। परिवार में अच्छे संस्कार, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों का विकास होने से समाज मजबूत बनता है। समाज को नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने तथा सामाजिक एकजुटता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। जिला साहू संघ के अध्यक्ष नोबेल साहू ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन समाज को जोड़ने और विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक मंच प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजनों से परिवारों को आपसी परिचय और योग्य जीवनसाथी चयन का अवसर मिलता है। उन्होंने भी खर्चीली शादियों को बंद कर आदर्श विवाह को बढ़ावा देने तथा समाज को संगठित होकर आगे बढ़ाने की अपील की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर मधुसूदन यादव, डोंगरगांव के पूर्व विधायक खेदूराम साहू, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी साहू, तेलघानी बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, छत्तीसगढ़ साहू संघ युवा विंग के संयोजक शशिकांत साहू, महिला विंग की संयोजक दिव्या कलिहारी, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू, खैरागढ़ जिला साहू संघ के अध्यक्ष तिलेश्वर साहू तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला साहू संघ के अध्यक्ष मदन साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, सलाहकार मोती साहू, हुमन साहू, अध्यक्ष नोबेल साहू, महासचिव नीलमणि साहू एवं अनिल साहू, कोषाध्यक्ष अशोक साहू, उपाध्यक्ष अंजू दिनेश साहू एवं देवेंद्र साहू, संगठन सचिव इंदु साहू, विजय साहू एवं माधव साहू, लेखा परीक्षक चंद्रशेखर साहू, तहसील साहू संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष मिलाप साहू, नगर साहू संघ अध्यक्ष राजेश साहू, कुमरदा तहसील अध्यक्ष, डोंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष मदन मोहन साहू, छुरिया तहसील अध्यक्ष चूरामन साहू, डोंगरगांव तहसील अध्यक्ष शिवराम साहू, घुमका तहसील अध्यक्ष दिलीप साहू तथा लाल बहादुर नगर तहसील अध्यक्ष गिरवर साहू सहित विभिन्न तहसीलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा न्याय प्रकोष्ठ के सह-संयोजक डॉ. महेश साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक मदन साहू, संगठन सचिव माधव साहू, सलाहकार पुरुषोत्तम साहू, विष्णु साव, हिरेन्द्र साहू एवं यशवंत साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. चेतन साहू, श्रीमती नीरा साहू, श्रीमती इंदु साहू, देवानंद साहू, देवेंद्र साहू, पुरुषोत्तम साहू, मनीष साहू, मीडिया संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार ईश्वर साहू, परदेसी सोनबोईर सहित युवा शाखा एवं महिला शाखा के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन के माध्यम से समाज ने विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों को परिचय का साझा मंच उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक समरसता, सादगीपूर्ण विवाह और संस्कारयुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया।




