Home samachar डोंगरगांव पुलिस के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा….

डोंगरगांव पुलिस के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा….

17

0 युवकों की पिटाई का विडियो बनाने वाले कांग्रेसी नेता की बेरहमी से पिटाई पुलिस को पड़ा भारी
डोंगरगांव। नगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गुरूवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन के साथ पुतला दहन किया। इस दौरान क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन, राज्य शासन की गलत विद्युत नीतियों, नगर पालिका की अव्यवस्थाओं, लोकतंत्र बचाने, वोट चोरी, काले कानूनों का विरोध जैसे अनेक मुद्दों को लेकर राज्यपाल एवं छत्तीसगढ़ शासन के नाम एसडीएम डोंगरगांव को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं डोंगरगांव पुलिस व्दारा दशहरा के दिन कुछ युवकों की बेरहमी से पिटाई और कांग्रेसी नेता राकेश साहू व्दारा इस दौरान विडियो बनाने पर उसकी भी पिटाई को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और ठोस कार्यवाही नहीं होने की दशा में कांग्रेस व्दारा बड़ा प्रदर्शन की बात कही गई।

गुरूवार दोपहर डोंगरगांव शहर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व्दारा श्रीराम व्दार के समीप पुतला दहन किया गया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने बताया कि दशहरा के दौरान आत्मानंद स्कूल के समीप हिमांशु रजक, अभिषेक साहू सहित अन्य युवकों को किसी बात को लेकर घुटने में बैठाया गया था और बेरहमी से अपराधियों की तरह डंडे से पिटाई की जा रही थी। इस दौरान पूरी भीड़ काफी सहमी हुई थी और पुलिस अधिकारी किसी की बात ही नहीं सुन रहे थे. इसी दौरान कांग्रेस नेता राकेश साहू ने इस घटनाक्रम का विडियो रिकार्डिंग करना प्रारंभ किया। जिसके बाद उनके हाथ से मोबाईल छीनकर उनकी भी पिटाई की गई और रात्रि में घंटों थाने में बैठाया गया. इसी बात को लेकर कांग्रेसी काफी उद्वेलित थे और स्थानीय प्रशासन को 24 घंटे के भीतर कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन सौंपा था, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं होता देख ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अन्य आयोजनों के साथ इस मुद्दे को तूल दे दिया और दोषी थाना अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग लेकर मुख्य सडक़ पर बैठ गए।

इस दौरान पुलिस विभाग की ओर से एसडीओपी मंजूलता बाज मौके पर उपस्थित रही और उन्होंने उचित कार्यवाही की बात कही है और आदेश जारी होने के बाद कार्यवाही के संबंध में बताया जाएगा। इस दौरान अन्य कांगे्रसियों के साथ प्रदर्शन में शामिल ब्लॉक अध्यक्ष टिकेश साहू ने बताया कि हमारे कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ पुलिस ने महज एक विडियो बनाने पर लाठीचार्ज किया था। जिसके विरोध में धरना प्रदर्शन में बैठे थे और पुलिस अधिकारियों द्वारा तुरंत कार्यवाही की बात कही गई है। आज कार्यवाही नहीं होने की दशा में जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन कर एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here