Home samachar वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान -जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की...

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान -जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज..

15

0 जितेंद्र मुदलियार बोले- लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत, मताधिकार पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस
राजनांदगांव। वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में कैलाश नगर मंडल कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को रामनगर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मताधिकार की रक्षा तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद की।
जन चौपाल को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। इसी वोट के आधार पर सरकारें बनती हैं और सत्ता का भविष्य तय होता है। यदि मतदाता के इसी अधिकार के साथ छेड़छाड़ होती है तो यह केवल किसी राजनीतिक दल का नुकसान नहीं, बल्कि लोकतंत्र की बुनियाद पर हमला है। कांग्रेस इस अधिकार की रक्षा के लिए सडक़ से सदन तक संघर्ष करेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित न रहें, बल्कि घर-घर पहुंचकर लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करें। मतदाता सूची की जांच कराएं और किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर संगठित होकर आवाज उठाएं। मुदलियार ने कहा कि वोट बचाना केवल कांग्रेस का राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का अभियान है। जब मतदाता का अधिकार सुरक्षित रहेगा, तभी लोकतंत्र मजबूत रहेगा। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को जन आंदोलन बनाने के संकल्प के साथ मैदान में उतरे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here