Home samachar किसान हिबघेरा सोसायटी पहुंचे राजेश श्यामकर ने किया शुभारंभ : कहा सरकार...

किसान हिबघेरा सोसायटी पहुंचे राजेश श्यामकर ने किया शुभारंभ : कहा सरकार की घोषणातैषी

12

उपरवाह (राजनांदगांव)। ग्राम बघेरा स्थित धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर थे, जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति शीला टाकेश सिन्हा ने की। अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की और अन्नदाताओं को शुभकामनाएं दीं।

किसानों की मेहनत से छत्तीसगढ़ बना धान का कटोरा : श्यामकर
उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश श्यामकर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों और उनकी आर्थिक समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही किसानों को अंतरिम राशि प्रदान करने की घोषणा सरकार की किसान हितैषी सोच को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत से ही प्रदेश की पहचान धान का कटोरा के रूप में बनी हुई है।

श्यामकर ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ केंद्र सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। गांवों का विकास, किसानों का सशक्तिकरण, युवाओं को अवसर, महिलाओं का सम्मान और गरीब परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष जागेश्वर साहू, तिलई मंडल अध्यक्ष परदेशी सोनबोइर, सरपंच हरीश ईश्वर्या देशमुख, रामकुमार वर्मा, राकेश साहू, हरीश शर्मा, साकेत वैष्णव, दुर्जन देवांगन, श्यामलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here