Home samachar तुलसीपुर स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में बाल मेले की धूम, बच्चों ने...

तुलसीपुर स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में बाल मेले की धूम, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और स्वादिष्ट व्यंजनों ने मोहा अतिथियों का मन…

24

राजनांदगांव। स्थानीय तुलसीपुर स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू तथा विशेष अतिथियों ताहिरा अली, सबीहा गाजी, जमुना देवी साहू, मंजू रानी साहू, पुष्पा गायकवाड़, मिथिलेश्वरी वैष्णव, पुष्पा यूके, मीना यादव व उत्तर निषाद ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।

गीत-संगीत और व्यंजन प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

विद्यालय की संचालिका मोना गोसाईं ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और आपसी सहयोग की भावना विकसित करते हैं। मेले में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। वहीं, व्यंजन प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों और उनकी आकर्षक साज-सज्जा ने अभिभावकों व अतिथियों की खूब सराहना बटोरी।
मुख्य अतिथि पूर्णिमा साहू ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है, जिसे उचित अवसर देकर निखारा जा सकता है। पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और व्यावहारिक गतिविधियों में भागीदारी बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अन्य अतिथियों ने भी विद्यालय परिवार के प्रयासों की प्रशंसा की। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व अभिभावकों के प्रति आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here