
(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : ब्लॉक अंतर्गत आने वाली नवीन सेवा सहकारी समितियों में धान खरीदी का कार्य हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया है।। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में देवारीभाठ, मदराकुही, पांडुका, बघमर्रा और धनगांव धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया।। उन्होंने स्वयं किसानों का धान तौलकर और पहले दिन अपनी उपज बेचने पहुंचे किसानों को माला पहनाकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया।। कार्यक्रम के दौरान विक्रांत सिंह की उपस्थिति से किसानों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।।
किसानों से सीधा संवाद और पारदर्शी व्यवस्थाओं पर जोर
धान खरीदी केंद्रों के शुभारंभ के दौरान जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना।। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से किसानों को समर्पित सरकार है।। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता और सुगमता माहौल में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नए खरीदी केंद्रों में भी किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं।।
२१ क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी पर बड़ा बयान, किसानों के खाते में आएगी अंतर की राशि अपने संबोधन के दौरान श्री सिंह ने राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का जिक्र करते हुए एक महत्वपूर्ण जानकारी दी।। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वर्ष से यदि कोई पंजीकृत किसान एक एकड़ जमीन में २१ क्विंटल धान नहीं भी बेच पाता है, तब भी २१ क्विंटल के हिसाब से अंतर की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की यही प्राथमिकता है कि छत्तीसगढ़ का अन्नदाता किसान खुशहाल बने और उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो।।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय किसान रहे मौजूद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों की उपस्थिति रही।। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लखन साहू, जिला भाजपा मंत्री जंत्री साहू, जनपद पंचायत सदस्य खेमराज जैन, कोमल वर्मा, देवकुमार सेन, आदर्श सिंह, मनोज सिन्हा, जगेशर वर्मा, संजय पारख, पुकराम सिन्हा, परमानंद साहू, अवध वर्मा, राजेश वर्मा, रणजीत रजक, पुनीत साहू, राजेन्द्र देवांगन, अनूप वर्मा, मुकेश वर्मा, तीरथ वर्मा, कुशल वर्मा, दिलीप वर्मा, राकेश वर्मा, अजय पटवा, डोरेलाल साहू, रमाशंकर साहू सहित क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।।




