Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के इन जिलों में छाए रहेंगे बादल, 2 दिन बाद लगेगी...

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में छाए रहेंगे बादल, 2 दिन बाद लगेगी ठंड

104
0

पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब है, जो 3 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से विशाखापट्नम से 620 किलोमीटर दूर स्थित है. यह अवदाब आगे और प्रबल होगा. लेकिन इसका छत्तीसगढ़ पर खास प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है. प्रदेश के दक्षिण पूर्व जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं.

न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रायपुर, माना, बिलासपुर और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है. पिछली रात न्यूनतम तापमान रायपुर में 19.8, माना एयरपोर्ट में 18.8, बिलासपुर में 18.2, पेण्ड्रारोड में 14.8, अंबिकापुर में 14.8, अंबिकापुर में 13.5, जगदलपुर में 18, दुर्ग में 16.2 और राजनांदगांव में 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बुधवार को राजधानी में नमी 82 52 प्रतिशत तक थी. हवा की गति 5 किलोमीटर प्रतिघंटा थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here