Home samachar रॉयल कॉलेज में मनाया गया आदिवासी जनजाति गौरव दिवस …

रॉयल कॉलेज में मनाया गया आदिवासी जनजाति गौरव दिवस …

16

राजनांदगांव (दावा)। लालबाग स्थित रॉयल कॉलेज में 21 नवंबर 2026 को आदिवासी जनजाति गौरव दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं, रीति-रिवाजों एवं गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सम्मान देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वनवासी विकास समिति के सचिव राजेश खांडेकर एवं एस.के.एस. कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च सेंटर सुरगी के डॉ. शिवाजी लिमजे उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित आकर्षक जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही आदिवासी समाज के संघर्ष, वीरता और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान पर प्रेरणादायी भाषण भी दिए गए। मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में आदिवासी परंपराओं एवं ऐतिहासिक विरासत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपनी जड़ों और संस्कृति का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्ष डॉ. सविता सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, डायरेक्टर संजय बहादुर सिंह, डायरेक्टर सावंत बहादुर सिंह, जन्मेजय बहादुर सिंह, श्रेयांश बहादुर सिंह, एकेडमिक डायरेक्टर अभिषेक खंडेलवाल, बरसर डॉ. इंद्र कुमार वैष्णव, एडवाइजर श्रीमती ईला सिंह, उप-प्राचार्य डॉ. यामिनी साहू सहित डॉ. संध्या महोबे, एम.एस. नारंग, श्रीमती घनेश्वरी साहू, डॉ. जागेश्वरी साहू, सुनील कुमार भट्टाचार्य, पी.एल. मोहबे एवं श्रीमती शशिकला सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं प्राध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here