Home छत्तीसगढ़ खताधरकों के एक करोड़ 84 लाख रूपये गबन करने वाला...

खताधरकों के एक करोड़ 84 लाख रूपये गबन करने वाला एच डी एफ सी बैंक मैंजेर गिरफ्तार,साथी फरार…

87
0

धमतरी: में खाताधारकों के करीब एक करोड़ 84 लाख रुपये गबन करने वाले एचडीएफसी बैंक मैनेजर को कुरूद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है।

पूरा मामला कुरूद विकासखंड में स्थित एचडीएफसी बैंक का है। बताया जा रहा है कि कुरूद स्थित एचडीएफसी बैंक के तत्कालीन बैंक मैनेजर श्रीकांत टेनेटी ने अपने कर्मचारी तेजेंद्र साहू के साथ मिलकर २० से ज्यादा खाताधारकों के खाते से लाखों रुपये निकाल लिए। जब इसकी जानकारी खाताधारकों को हुई तो मैनेजर से मिलने बैंक पंहुचे, लेकिन बैंक मैनेजर खाताधारकों को गोलमोल जवाब देने लगा, जिसके बाद खाता धारकों ने इसकी शिकायत कुरूद थाने में की।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने बैंक मैनेजर और एक कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद से बैंक मैनेजर और उसका सहयोगी फरार था।

वहीं, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बैंक मैनेजर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लाया गया है। पुलिस की माने तो खाते से निकाले गए राशि को दोनों कर्मचारी ने आपस में बांट लिए थे। साथ ही उस रकम से जमीन भी खरीद लिए है। बहरहाल पुलिस आरोपी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here