Home Accident Bomb Blast in Car: दुर्ग में टाइम बम लगाकर कार के परखच्चे...

Bomb Blast in Car: दुर्ग में टाइम बम लगाकर कार के परखच्चे उड़ाए, बिल्डर परिवार को धमकाने की साजिश

257
0

दुर्ग जिले में एक कार में बम ब्लास्ट से हड़कंप मच गया है. जिस कार में ब्लास्ट हुआ है, वह बिल्डर के रिश्तेदार की बताई जा रही है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई. एक नकाबपोश बदमाश ने सड़क किनारे खड़ी कार में टाइम बम लगा दिया, जिसके बाद विस्फोट हो गया. घटना कोहका कुरूद मार्ग पर इंदु आईटी स्कूल के पास की है. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में धुआं फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में शाम 6:34 बजे एक नकाबपोश शख्स कार के पास आता दिख रहा है. वह कार के पिछले दरवाजे के पास बम लगाने के बाद टाइमर सेट कर वहां से चला जाता है.

एक किमी तक आई ब्लास्ट की आवाज
कुछ ही देर बाद कार में जोरदार धमाका हो गया. धमाका इतना जोरदार था कि आवाज एक किलोमीटर तक सुनाई दी और आसपास धुआं-धुआं हो गया. ब्लास्ट ने कार के परखच्चे उड़ा दिए. यह कार बिल्डर प्रकाश महोबिया के भांजे संजय बुंदेला की बताई जा रही है. घटनास्थल के पास ही बिल्डर प्रकाश महोबिया का ऑफिस है.

प्रारंभिक जांच और पुलिस की प्रतिक्रिया
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बीजेपी विधायक रिकेश सेन मौके पर पहुंचे और बिल्डर परिवार से मुलाकात की. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, पुलिस अब तक कोई निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है और जांच जारी है.

बिल्डर ने मामले में क्या कहा
इस पूरे मामले में बिल्डर प्रकाश महोबिया ने बताया कि धमाके के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. उन्होंने कहा, “यह धमाका किसने किया और क्यों किया, हम नहीं जानते हैं. इसका पता लगना चाहिए. हमें किसी पर भी शक नहीं है, हां लेकिन मेरे भांजे को जरूर हाल ही में किसी ने धमकी दी थी।” जो जांच के बाद ही पुष्टि हो पाएगा।

शहर में पहली बार इस तरह की घटना हुई है, जिसके बाद लोगों में भय और चर्चा का विषय बना हुआ है. इस घटना के बाद दुर्ग जिले की कानून व्यवस्था पर भी अब बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here