Home छत्तीसगढ़ भागवत साहू को गांव-गांव मिल रहा व्यापक जन समर्थन

भागवत साहू को गांव-गांव मिल रहा व्यापक जन समर्थन

59
0

विरोधियों में घबराहट

राजनांदगांव।

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 टेढ़ेसरा कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी भागवत साहू का धुआंधार जनसंपर्क अभियान जारी है। चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक जिनमें कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल है। साथ चल रहे हैं निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम डूमरडीह, देवड़ोगर, चवलढाल, महरूम खुर्द, भरदा खुर्द, बरबसपुर, कल्डबरी, बरगाही आदि में उन्हें व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। जगह-जगह उनका स्वागत सत्कार किया जा रहा है।
श्री साहू ने वैसे भी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष रहते हुए क्षेत्र के चौमुखी विकास भूपेश बघेल सरकार के दौरान आनेका नेक विकास निर्माण कार्य स्वीकृत कराए हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का समुचित लाभ दिलवाया है जिसका भी अच्छा प्रभाव देखा जा रहा है। क्षेत्रवासियों की सोच है कि भागवत साहू संघर्षशील नेता है और वे ग्रामीणों के हित में बुलंदी से आवाज उठते हैं। इसी सोच के साथ उनकी जीत की राह आसान हो गई है और उनके प्रतिद्वंदियों में घबराहट देखी जा रही है। भागवत साहू के साथ जनसंपर्क के दौरान मुख्य रूप से नारायण प्रसाद दुबे, जीवन लाल धनकर, मनोहर साहू, हीरा लाल साहू, देवशरण वर्मा, इतवारी साहू, गिरीश साहू, मुकेश साहू, तेजेश्वर साहू, महिला लोगों का नाम, पायल साहू, अहिल्या देशमुख, गोदावरी देशमुख, फेकन यादव, जानकी साहू, बिरजा, साहू, नीरबती साहू, अनुसुइयां साहू, ललिता साहू, गोमती साहू, त्रिवेणी साहू, लता साहू, रत्ना साहू, नीरा साहू, सुशीला साहू, लक्ष्मी साहू, गुलशन बघेल आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here