राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रॉयल किड्स कान्वेंट की पूर्व छात्रा सोनालिका रुचंदानी को एक समारोह में सम्मानित किया गया। सोनालिका ने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करके आईआरएमएस में सेवा के लिए प्रशिक्षण पूरा किया है एवं राष्ट्रपति से भेंट कर लौटी हैं।
इस अवसर पर रॉयल किड्स कान्वेंट के निदेशक संजय बहादुर सिंह ने सोनालिका को पुरस्कृत किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। सोनालिका की सफलता ने न केवल स्कूल को गर्व से भर दिया है, बल्कि यह युवा पीढ़ी के लिए भी एक प्रेरणा है।
इस समारोह में स्कूल के शिक्षकों और छात्रों ने भी भाग लिया और सोनालिका की सफलता का जश्न मनाया। स्कूल की अध्यक्षा डॉ. सविता जेबी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, निदेशक संजय बहादुर सिंह, बरसर इंद्र कुमार वैष्णव ,सावंत बहादुर सिंह, जन्मेजय बहादुर सिंह ने सोनालिका रुचंदानी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर महिला दिवस के उपलक्ष्य में बधाई दी।
सोनालिका की उपलब्धि एक उदाहरण है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। अकैडमिक डायरेक्टर अभिषेक खण्डेलवाल ने संस्कृत के श्लोक यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमंते तत्र देवताः का उद्धरण करते हुए नारी शक्ति का सदैव सम्मान करने का संदेश छात्रों को प्रातः कालीन सभा में दिया। अपरान्ह प्रार्थना सभा में प्रसिद्ध शख्सियत श्रीमती पारुल जैन का सम्मान किया गया। उपप्राचार्या ममता मिश्रा हेडमिस्ट्रेस सरिता सिंह अपर्णा वर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।



