Home छत्तीसगढ़ देश का सबसे बड़ा पोल्ट्री कॉन्क्लेव राजधानी में 8 से

देश का सबसे बड़ा पोल्ट्री कॉन्क्लेव राजधानी में 8 से

23
0

राजनांदगांव (दावा)। आईबी ग्रुप द्वारा ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए विकसित पोल्ट्री, विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य के साथ आगामी 8 अप्रैल से देश के सबसे बड़े दो दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन रायपुर के होटल ओमाया में किया गया है, जिसमें देश के करीब 6000 पोल्ट्री फार्मर्स और ट्रेडर्स शामिल होंगे। आईबी ग्रुप के एमडी बहादुर अली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को 204। तक विकसित भारत बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी राज्य को विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में स्थापित करने की दिशा में पहल कर रहे है। इस विचार को मूर्त रूप देने की दृष्टि से अब आईबी ग्रुप द्वारा 2035 तक छत्तीसगढ़ को देश का प्रोटीन हब के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया है। इसी उद्देश्य से देश के सबसे बड़े पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 8 व 9 अप्रैल को रायपुर के होटल ओमाया में यह आयोजन सम्पन्न होगा। इस कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ के आलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना सहित पुरे 28 राज्यों से फार्मर्स और ट्रेडर्स शामिल होंगे।
कॉन्क्लेव के पहले दिन देशभर से पोल्ट्री ट्रेडर्स इस आयोजन में उपस्थित होंगे जिसमे सुबह 9 बजे से 2 बजे तक तकनीकी एवं व्यवसाय विस्तार के बारे मार्गदर्शन दिया जायेगा। वहीँ अगले दिन 9 अप्रैल को देश के पोल्ट्री किसान आयोजन में शामिल होंगे जिसमे उन्हें भी नयी तकनीक से जोडक़र आधुनिक पोल्ट्री के बारे में जानकारी दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि आईबी ग्रुप द्वारा आयोजित किया जा रहा पोल्ट्री कॉन्क्लेव छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here