Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : लखोली निवासी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत,स्वास्थ्य विभाग अलर्ट…

राजनांदगांव : लखोली निवासी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत,स्वास्थ्य विभाग अलर्ट…

131
0

आईसीयू में चल रहा था इलाज, आज कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया गया अंतिम संस्कार

राजनांदगांव। जिले में कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत दर्ज की गई है। लखोली निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार देर रात मौत हो गई। मृतक पहले से हृदय, सांस और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित था और उसका इलाज शासकीय मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, पेंड्री के आईसीयू में चल रहा था।

20 जून को मरीज की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उसे तत्काल कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों को होम आइसोलेशन में रखा और क्षेत्र में संपर्क सर्वे और जागरूकता कार्यवाही शुरू की गई थी। साथ ही क्षेत्र में शिविर लगाकर कोविड जांच भी कराई गई थी।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर ने जानकारी देते हुए बताया कि “ शनिवार देर रात उसकी मृत्यु हो गई।”

आज कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उसका अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक के परिजनों और संपर्क में आए लोगों की निगरानी की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने पुनः अपील की है कि लोग सतर्क रहें, लक्षण दिखते ही जांच कराएं और कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here