राजनांदगांव (दावा)। सत्र 2025-26 के लिए लायंस क्लब ऑफ नांदगांव के अध्यक्ष पद के लिए नामिनेशन कमेटी द्वारा एमजेएफ लायन प्रमोद बागड़ी को अध्यक्ष पद व सचिव पद के लिए योगेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद के लिए संदीप सिंग को मनोनीत किया गया है।
नामिनेशन कमेटी के अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल के द्वारा क्लब के अन्य पदों पर निम्न पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है। संरक्षकगण डॉ. लायन आनंद वर्गिस, एचबी गाजी, नंदकिशोर खंडेलवाल, निवृत्तमान अध्यक्ष लायन नंदकिशोर खंडेलवाल, अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन प्रमोद बागड़ी, प्रथम उपाध्यक्ष लायन डॉ. सुदीप भट्टाचार्य, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन राजेश कोटडिया, तृतीय उपाध्यक्ष लायन ऋषभ नाहटा, सचिव लायन योगेश गुप्ता, सह-सचिव लायन मनमोहन साहू, कोषाध्यक्ष लायन संदीप सिंह, सह-कोषाध्यक्ष लायन दिनेश कुमार अग्रवाल, टेमर लायन राहुल ललवानी, टेल ट्विस्टर लायन नवीन तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी सदस्यता लायन अमलेन्दू हाजरा, विस्तार चेयरमेन लायन दिलीप खंडेलवाल, क्लब सर्विस चेयरपर्सन डॉ. लायन आनंद वर्गिस, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन एचबी गाजी, एलसीआईएफ कोआर्डिनेटर लायन नंदकिशोर खंडेलवाल, क्लब मार्केटिंग कम्यूनिकेशन चेयपर्सन एम.जे.एफ. लायन ललित भंसाली, संचालक मंडल के सदस्य लायन दिलीप खंडेलवाल, लायन अमलेंदू हाजरा, लायन अशोक श्रीवास्तव, लायन राहुल बैद, लायन कपील वरू, पास्ट प्रेसिडेंट फोरम लायन अशोक कोटडिय़ा, लायन अमलेंदू हाजरा, लायन एम.जे.एफ. प्रमोद बागड़ी, लायन डॉ. आनंद वर्गिस, लायन एच.बी. गाजी, लायन एम.जे.एफ. ललित भंसाली, लायन दिलीप खंडेलवाल को मनोनीत किया गया है।



