Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव: महाप्रभु जगन्नाथ के रथयात्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब…

राजनांदगांव: महाप्रभु जगन्नाथ के रथयात्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब…

47
0

राजनांदगांव (दावा)। शहर में आषाढ़ द्वितीया को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकली गई। शहर में दो-दो स्थानों से भव्य एवं दिव्य रथ में निकाली गई महाप्रभु की रथयात्रा में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। शहर के समाजसेवी जनों व दानशील लोगों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर आकर्षक दिव्य एवं भव्य रथ में विराजित भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा व बड़े भैया बलभद्र की पूजा-अर्चना कर बड़ी संख्या में शामिल रथ यात्रियों का स्वागत सत्कार किया।

 

लायंस क्लब ने किया स्वागत-सत्कार
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के अग्रसेन चौक जलाराम प्लाईवुड के समीप पहुंचने पर लायन्स क्लब द्वारा महाप्रभु की पूजा अर्चना कर रथयात्रियों का स्वागत सत्कार करते हुए मिष्ठान का वितरण किया गया वहीं बच्चों में ट्राफियां बांटी गई। इस दौरान लायंस क्लब की संरक्षिका ला. रत्ना ओस्तवाल, ला. बृजकिशोर सुरजन, ला. गैंदालाल, लायंस क्लब अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष ला. सुरेश शर्मा, ला. मयंक शर्मा आदि उपस्थित थे।
समाजसेवी महिलाओं की रही खासी उपस्थिति
शहर के गांधी चौक से धूमधाम के साथ निकली भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा में शहर की समाजसेवी महिलाओं की खासी उपस्थिति बनी रही। वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती शारदा तिवारी जहां श्रद्धालुओं में भगवान जगन्नाथ की गजामूंग महाप्रसादी बांटने में निमग्न रही। वहीं जगन्नाथ मंदिर की श्रीमती संध्या शर्मा, समाजसेवी श्रीमती सुषमा सिंह राजपूत, सुश्री प्रभा सिंह, श्रीमती साधना तिवारी, श्रीमती शोभा चोपड़ा, श्रीमती आशा गुप्ता, माया देवी, जनक बाई गुप्ता आदि महिलाएं भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होकर भगवान महाप्रभु का भजन कीर्तन गान किया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संस्था-संगठनों की समाजसेवी व धर्मप्रिय महिलाएं उपस्थित रहीं।


उत्कल घासी समाज द्वारा स्वागत
महाप्रभु जगन्नाथ का भव्य रथयात्रा के मानव मंदिर चौक पहुंचने पर उत्कल घासी उडिय़ा समाज द्वारा भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर समस्त श्रद्धालुओं का मीठा शर्बत व दूध कोल्ड्रिंक पिलाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उत्कल घासी उडिय़ा समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। रथयात्रा के दौरान महावीर चौक में फ्लाई ओवर के नीचे किसी श्रद्धालु सज्जन ने आलूपोहा प्रसादी का वितरण किया।
सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा भव्य स्वागत
बता दें कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा गांधी चौक से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए कामठी लाइन पहुंचने पर श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा सत्यनारायण धर्मशाला के समीप समस्त श्रद्धालुओं को शीतल जल व दूध कोल्ड्रिंक से जोरदार स्वागत किया गया। बताते चलें कि मंदिर समिति द्वारा अनेक वर्षों से रथयात्रा में शामिल भक्तों का शीतल पेयों से स्वागत किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here