Home छत्तीसगढ़ बिहार में बिजली गिरने से 24 घंटे में 19 लोगों की मौत:सीएम नीतीश...

बिहार में बिजली गिरने से 24 घंटे में 19 लोगों की मौत:सीएम नीतीश ने पीड़ित परिवारों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

43
0

पटना: बिहार में मानसून की दस्तक के साथ ही आकाशीय बिजली एक बार फिर कहर बनकर टूट रही है। राज्य के 10 जिलों में पिछले 24 घंटों में आकाशीय बिजली गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान भी किया है।

किस जिले में कितनी मौतें?

पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से नालंदा में 05, वैशाली में 04, बांका में 02, पटना में 02, शेखपुरा में 01, औरंगाबाद में 01, समस्तीपुर में 01, नवादा में 01, जमुई में 01 और जहानाबाद में 01 व्यक्ति की मौत हुई है।

मुआवजे का ऐलान, सतर्कता बरतने की सलाह

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को अविलम्ब चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

यह एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है जो हर साल राज्य में सैकड़ों लोगों की जान ले लेती है, खासकर ग्रामीण इलाकों में जहाां लोग खेतों में काम करने के लिए मजबूर होते हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, वज्रपात की सबसे ज्यादा घटनाएं नालंदा, वैशाली, बांका, पटना, औरंगाबाद और समस्तीपुर जैसे जिलों में दर्ज की गई हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here