नगर निगम की पार्षद प्रियंका पंकज कुरंजेकर को पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास एवं शासकीय पो.मे. परियोजना कर्मचारी पुत्री कन्या छात्रावास बल्देव बाग की निगरानी समिति का अध्यक्ष नामांकित किया गया है। यह नियुक्ति महापौर की अनुशंसा पर निगम अध्यक्ष पारस वर्मा द्वारा की गई।
गौरतलब है कि छात्रावासों में निवासरत बालिकाओं की सुरक्षा, पढ़ाई और समग्र विकास हेतु निगरानी समिति का गठन किया जाता है। अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद प्रियंका कुरंजेकर ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करेंगी और छात्रावास में रह रहे बच्चों को शिक्षा, स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधाओं की दिशा में कोई कमी नहीं आने देंगी।
उन्होंने कहा कि एससी-एसटी वर्ग की बालिकाएं अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए घर से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही हैं, ऐसे में उन्हें गुणवत्तापूर्ण वातावरण देना प्राथमिकता होगी।
नामांकन पर मित्रगणों सहित अन्य पार्षदों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।



