Home छत्तीसगढ़ संघर्ष, समर्पण और सफलता की मिसाल बने मान बहादुर कार्की…

संघर्ष, समर्पण और सफलता की मिसाल बने मान बहादुर कार्की…

443
0

खैरागढ़ में रहकर 12 छात्रों को दिलाया UGC-NET में स्थान,10 ने हासिल की पीएचडी में सफलता, 00 मान बहादुर कार्की शिमला (हिमाचल प्रदेश) का रहने वाला है और ऐ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से शिक्षा दिक्षा ग्रहण किया

( यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)

खैरागढ़। कहते हैं कि एक सच्चा शिक्षक वही होता है,जो सीमित संसाधनों में भी विद्यार्थियों को शिखर तक पहुंचा दे। कुछ ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है, मान बहादुर कार्की की, जिन्होंने खैरागढ़ जैसे छोटे नगर में रहकर शिक्षा के क्षेत्र में एक असाधारण योगदान दिया है। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के दर्जनों विद्यार्थियों को न केवल UGC-NET जैसी कठिन परीक्षा में सफलता दिलाई, बल्कि अपने मार्गदर्शन में 10 छात्रों को डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने में मदद की। खास बात यह है कि ये सभी कार्य उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान या संसाधन के बिना, केवल अपने समर्पण, अनुभव और ईमानदार मेहनत से किए।

*व्हाइट हाउस” बना प्रतिभाओं की प्रयोगशाला*

खैरागढ़ के राज फैमिली में स्थित व्हाइट हाउस के किराए के छोटे से कमरे में रहकर शिमला जैसे शहर का रहने वाला मान बहादुर कार्की ने अपने शिक्षण कार्य की नींव रखी और वर्षों से संगीत नगरी में निवास कर रहे हैं और वो यहीं से उन्होंने एक के बाद एक छात्रों को सफलता की ओर अग्रसर किया। उनकी यह जगह आज विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा केंद्र बन चुकी है।

*छात्रों की नजर में “गुरु समान”*

छात्रों और उनके अभिभावकों का मानना है,कि मान बहादुर कार्की केवल शिक्षक नहीं, बल्कि मार्गदर्शक, प्रेरक और सच्चे मित्र हैं। वे शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखते, बल्कि संगीत, कला, शोध, और जीवन मूल्यों का समग्र ज्ञान देते हैं। उनकी शिक्षण शैली और दृष्टिकोण के कारण कई विद्यार्थी आज देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्राध्यापक या शोधार्थी के रूप में कार्यरत हैं। मान बहादुर कार्की जैसे शिक्षकों का समर्पण यह सिद्ध करता है, कि यदि उद्देश्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर बनी रहे, तो शिक्षा के क्षेत्र में कोई भी सीमा बाधा नहीं बन सकती। उनके योगदान ने न केवल विद्यार्थियों का भविष्य संवारा, बल्कि खैरागढ़ को शिक्षा के मानचित्र पर एक नई पहचान भी दिलाई।

*इन विधार्थियों को UGC-NET में मिली सफलता* 1. खुशी सिंह (मिर्जापुर यूपी), 2.विशेष चौहान(खैरागढ़), 3. कौशल पटेल (बालाघाट एमपी), 4. शिवांगी विश्वकर्मा (मंडला एमपी), 5. पूर्णिमा चक्रधारी(छत्तीसगढ़),6. हर्षना सिंगमारे (शिवनी एमपी), 7. श्रुति जैन (कोतमा एमपी),8.सौम्या पाठक (बालाघाट एमपी), 9.दीपलता राजपूत (बिलासर एमपी ), 10. ओमकुमार मिश्रा (झारखंड ), 11. शिमला वर्मा ( हिमाचल प्रदेश ) ऐ सभी संगीत संकाय और 12. डिलेन्द्र चौधरी(बालाघाट एमपी) ऐ छात्रा अवनध विभाग की है।।

*इन छात्र छात्राओं ने पीएचडी में सफलता प्राप्त की*... 1. दिव्यांश लखेरा(शिवनी एमपी),2. गौरव रे(रायपुर छत्तीसगढ़),3. मयंक योगी(अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़),4. साक्षी नायक(बैकुंठपुर छत्तीसगढ़),5. श्रद्धा बागेश्वर(बालाघाट एमपी),6. लक्ष्मी वर्मा(दुर्ग छत्तीसगढ़),7. रीना सिंह(सतना एमपी),8. नवनीत चाशमिन सिंह(बिहार),9.राजश्री मेहरा (मंडला एमपी) ऐ सभी संगीत संकाय और 10. ईशा भारद्वाज(जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़)तंत्री वाद्य विभाग।।ऐ सभी छात्र छात्राएं इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में अध्ययन रत है।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here