Home छत्तीसगढ़ सोमनी पुलिस की कार्यवाही, जमीन रजिस्ट्री कराने का झांसा देकर 16,98,100 की...

सोमनी पुलिस की कार्यवाही, जमीन रजिस्ट्री कराने का झांसा देकर 16,98,100 की धोखाधडी करने वाला आरोपी गिरफतार….

42
0

प्रार्थीगण रिपोर्ट दर्ज कराए कि ग्राम सांकरा बालाजी ड्रीम सिटी में प्लाट विक्रय हो रहा था जिसके खरीदी हेतु पी0 विजय कुमार से संपर्क होने पर पी0 विजय कुमार के माध्यम् से बालाजी ड्रीम सिटी टेडेसरा अवासीय प्लाट ब्लाक ए- प्लाट नंबर 72 रकबा 2256.28 वर्गफिट को विक्रय करने का 15,56,819/- रूपये में सौदा कर बयाना एवं अन्य खर्च के लिए आरोपी पी0 विजय कुमार को 11,27,000/- एवं बालाजी ड्रीम सिटी टेडेसरा के प्लाट नंक 154, 155 को कुल 13,69,588/- रूपये में सौदाकर बयाना और अन्य खर्च के लिए कुल 5,71,100/- आरोपी पी0 विजय कुमार को दिया गया, आरोपी पी0 विजय कुमार द्वारा प्रार्थीगण को उक्त प्लाट का रजिस्ट्री कराने के नाम पर छल पूर्वक विक्रय पत्र तैयार किया गया व उसी के साथ आम मुख्तयारनामा भी तैयार करवा लिया गया एवं सभी मूल दस्तावेज स्वयं अपने पास रख लिया, इस तरह से आरोपी पी0 विजय कुमार रजिस्ट्री कार्यालय में पंजीकरण का ड्रामा करके छल से आम मुख्तारनामा के कागज बनवाकर प्राथीगण के साथ 16,98,100/- रूपये का धोखाधडी किया, जिसके रिपोर्ट पर आरोपी पी0 विजय कुमार के विरूद्ध थाना सोमनी में अपराध क्रमांक 101/2025 धारा 420 भादवि, 123/2025 धारा 318(4) बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया, मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया बाद पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राहूल देव शर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक  पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व के थाना सोमनी पुलिस की टीम आरोपी पता तलाश हेतु गठित कर आरोपीगण का पता तलाश किया जा रहा था, आरोपी पता तलाश दौरान मुखबीर सूचना पर से आरोपी पी0 विजय कुमार पिता पी0 रवि कुमार उम्र 35 साल निवासी फ्लैट न.0 ई/601 न्यु दीन दयाल कालोनी खम्हरिया जुनवानी भिलाई पुलिस चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग छ0ग0 को स्मृति नगर भिलाई से हिरासत में लेकर पुछताछ किया जो बताया कि प्रमोद कुमार कुमरे निवासी जानकीपुरम लखनऊ को बालाजी ड्रिम सिटी टेडेसरा में एक अवासीय प्लाट रकबा-2256.28 वर्गफिट को विक्रय करने का 15,56,819/ रू. मे बेचने का सौदा कर बयाना एवं अन्य खर्च के लिए 11,27,000/रू. तथा दो प्लाट 13,69,588/रू. मे विक्रय करने तारकेश्वर नाथ व्रिकय रकम की बयाना एवं अन्य खर्च के लिए 5,71,100/ रू. प्राप्त किया है, मूल भूमि स्वामी से रजिस्ट्री नही होने और दोनो खरीदार रजिस्ट्री के लिए परेशान करने पर प्रमोद कुमरे एवं तारकेश्वर नाथ से रजिस्ट्री की बात बोलकर रजिस्टार कार्यालय राजनांदगांव मे बुलाकर उपरोक्त जमीन का अपने नाम से आम मुख्यतयारनामा तैयार कराने वाले दस्तावेजो मे महेन्द्र कुमरे एवं तारकेश्वर नाथ से हस्ताक्षर कराकर उपरोक्त प्लाट का अपने नाम से आम मुख्त्यारनामा रजिस्टार कार्यालय से प्राप्त करना, कमीशन के लालच मे आकर लाभ कमाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से रजिस्ट्री कराने के नाम पर छलपूर्वक विक्रय पत्र व उसी के साथ आम मुख्त्यारनामा पत्र तैयार दोनो पेपर मे हस्ताक्षर लेना तथा मूल दस्तावेज अपने पास होना बताया, आरोपी से मूल दस्तावेज विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी पी0 विजय कुमार द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सोमनी उनि प्रमोद श्रीवास्तव, प्र0आर0 डूलेश्वर साहू, आर0 काली चरण देशमुख, लीला साहू, बेनु नेताम, गुलाब चंद्राकर का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here