रेलवे फाटक पर पुख्ता सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर स्टेशन प्रबंधक के नाम सौंपा ज्ञापन
राजनांदगांव । गौरी नगर रेलवे फाटक व आसपास में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं इसी कड़ी में कल एक दंपत्ति भी दुर्घटना का शिकार हो गई उनकी कार बाइक वाले को बचाने की कोशिश में फाटक के बगल वाली खुली नाली में गिर पड़ी नाले का गड्ढा बड़ा होने के कारण कार आधी अंदर घुस गई व क्रेन से उसे निकलना पड़ा इसमें कार में मौजूद दंपत्ति को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन हादसा बेहद खतरनाक था ऐसे ही वहां दोनों ओर पैरा फिट वाल न होने के कारण व पटरी के पास की इंटरलॉकिंग ऊबड़ खाबड़ होने की वजह से रोज कुछ न कुछ होता रहता है इंटरलॉकिंग के गड्ढों में ई रिक्शा कार स्कूटी आदि फंस जाती हैं कभी कोई पटरी पर गिर जाता है कभी नाली में ऐसे में क्षेत्रवासियों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है इन सभी विषयों को ले कर आज गौरी नगर वार्ड व आस पास के रहवासियों ने आक्रोशित हो कर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष व नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद हफीज खान के नेतृत्व में स्टेशन पहुंचे व सक्षम अधिकारी से मिल कर ज्ञापन सौंपा साथ ही सभी ने पटरी पार वासियों की रेलवे विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया श्री खान ने तत्काल इंटरलॉकिंग सुधार करने और पैरा फिट वाल रेलिंग इत्यादि सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं का इंतेज़ाम करने कहा, पूर्व पार्षद समद खान ने आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस आदि और छात्रों को स्कूल कॉलेज व परीक्षाओं में पहुंचने में हो रही लगातार समस्याओं के बारे में अवगत कराया साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा ने अंडरब्रिज के कार्यों में देरी का मुद्दा उठाया साथ ही पटरी पार वासियों की सालों पुरानी मांग जो आखिरकार पूरी होने वाली थी उसमें भी उदासीनता का मुद्दा उठाया ।
इन सब पर रेलवे प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा इंतेज़ाम तुरंत करने के साथ एम्बुलेंस के लिए अलग से व्यवस्था करने व अंडर ब्रिज का कार्य बारिश के बाद तुरंत शुरू करवाने का आश्वासन दिया साथ ही श्री खान ने यह भी कहा कि इन सब के साथ रहवासियों के साथ अधिकारियों द्वारा बदतमीजी की जाने की भी शिकायतें आ रही हैं जो कि सही नहीं है इसके साथ इस प्रकार का उदासीन रवैया अगर रेलवे प्रशासन का आगे भी रहा तो बड़ी संख्या में पटरी पार वासियों की उपस्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है उक्त मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष हफीज खान के साथ पूर्व पार्षद समद खान, कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा, वरिष्ठ नागरिक के आर रावत, जीवन लाल चौहान, जॉन रूबीन, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सतीश लाल, देवेन्द्र पीटर, जाकिर खान, विजय यादव, हरीश यादव, अशोक शर्मा, यासीन शेख, रोहित बाघ, बिलाल खान, मन्नू पंचतिलक, संतोष यादव, रंजीत यादव, गंगाधर यादव, जीवेंद्र कुंजाम, महेश साहू, प्रदीप सारथी, जितेंद्र , निखिल, फरीद खान, दीपक, टीकम यादव, डॉ महेंद्र बघेल, सूरज यादव, राजकुमार, राजेश, सुरेश नेताम, नावेद अली, सलीम, बाबू, इरफान छोटू, प्रमोद, गोपी सिन्हा, पन्नउ यादव, प्रेमलाल चौहान, जितेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे ।



