राजनांदगांव । स्टेट बार एसोसिएशन के बहु प्रतीक्षित चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज नामांकन का पहला दिन था और नामांकन के पहले दिन ही पहला नामांकन प्रदेश के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत प्रभात तिवारी ने दाखिल किया।
श्री तिवारी इससे पहले भी स्टेट बार काउंसिल के मेंबर रह चुके हैं और वे कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हित के लिए अनेक कार्य किए हैं जिसमें अधिवक्ता कल्याण निधि में इजाफा प्रमुख है। मुख्यत: वकालत पृष्ठभूमि के श्री तिवारी के पिता प्रभात तिवारी भी बिलासपुर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे हैं। वे अधिवक्ताओं के हित के लिए सदैव संघर्षरत रहे हैं। श्री तिवारी के नामांकन दाखिले से माना जा रहा है कि एक बार फिर वे प्रदेश के अधिवक्ताओं के हित के लिए स्टेट बार काउंसिल में दमदारी पूर्वक पक्ष रखेंगे।
श्री तिवारी राजनांदगांव जिला अधिवक्ता संघ के साथ-साथ उच्च न्यायालय बिलासपुर के भी वरिष्ठ अधिवक्ता हैं।
बहरहाल स्टेट बार काउंसिल का चुनाव 30 सितंबर 2025 मंगलवार को मां दुर्गा महाअष्टमी के दिन होना है और इस चुनाव में प्रथम वरीयता का वोट महत्व रखता है। प्रथम वरीयता के बाद द्वितीय वरीयता के वोटो की गिनती होती है। श्री तिवारी की लोकप्रियता को देखते हुए यह माना जा रहा है कि प्रदेश भर के अधिवक्ताओं से मिले प्रथम वरीयता के वोट से ही वे स्टेट बार काउंसिल चुनाव में चुन लिए जाएंगे। नामांकन दाखिले के बाद प्रदेश में अब स्टेट बार काउंसिल के चुनाव की सरगर्मी बढ़ आएगी।



