0 जनता के मतदान से नहीं निर्वाचन आयोग से फर्जी वोट कर षडयंत्रकर बनाई भाजपा ने सरकार
0 जयस्तंभ चौक में प्रोजेक्टर लगाकर कांग्रेसजन व आमजन ने देखा प्रसारण
राजनांदगांव (दावा)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों केंद्र की मोदी सरकार और निर्वाचन आयोग पर हमलावर है। हाल ही में उन्होंने वोट चोरी का दावा करते हुए खुलासा किया हैं। जिसमें एक वोटर का कई बूथ पर नाम होना बताया गया है। वही मकान नंबरों और मतदाताओं के निवास, तस्वीर को लेकर भी गड़बड़ी सामने आई है। राहुल गांधी द्वारा प्रस्तुत किए गए वीडियो को 11 अगस्त सोमवार को कांग्रेस कमेटी द्वारा जनता के सामने रखने इस सबूत की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारण किया गया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय स्तंभ चौक में राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के मामले में जारी किए गए वीडियो को प्रोजेक्टर के माध्यम से आम जनता के बीच दिखाया गया और वोटर आईडी में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग को घेरा गया। वही वोटों के हेरा-फेरी कर केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने का आरोप भी लगाया गया। जयस्तंभ चौक में सोमवार सुबह 10 बजे कांग्रेस द्वारा प्रोजेक्टर लगाकर जनता के सामने फर्जी वोट के मामले को रखा गया और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा इलेक्शन कमीशन से मांगे जा रहे डिजिटल डेटा के लिए कांग्रेस कमेटी द्वारा जन समर्थन जुटाया गया। वोट चोरी आरोप के इस मामले में जन समर्थन के लिए मिस कॉल देकर वोट चोरी के खिलाफ खड़े होने का आग्रह भी जनता किया जा रहा है। कांग्रेस के अभियान के दौरान मिस कॉल करने पर राहुल गांधी की ओर से धन्यवाद का मैसेज भी प्राप्त हो रहा है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि वोट चोरी मामले का पर्दाफाश राहुल गांधी ने किया है। राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग और भाजपा के साठगांठ को उजागर किया है। एक ही व्यक्ति का नाम कई राज्यों की मतदाता सूची में शामिल है। श्री छाबड़ा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार जनमत से नहीं षडयंत्र पूर्वक वोटो के हेर फेर से बन रही है। एक कमरे में ही दर्जनों वाटर रह रहे हैं। भाजपा सरकार सुनियोजित षड्यंत्र करके सत्ता हासिल कर रही है। इस अभियान के माध्यम से इस मामले को सीधे जनता तक पहुंचा जा रहा है। निर्वाचन आयोग के साथ मिलीभगत कर भाजपा अपनी सरकार बना रहे हैं जो न्यायसंगत उचित नहीं है। राहुल गांधी द्वारा पुख्ता सबूत के साथ प्रमाणित दस्तावेज देने के बावजूद निर्वाचन आयोग सहयोग देने के बजाएं नोटिस दिया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है।
आयोजित प्रसारण लगभग 1 घंटे तक चला। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, हेमा देशमुख, ननि नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, पंकज बांधव, शारदा तिवारी, महामंत्री झम्मन देवांगन, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, महिला अध्यक्ष माया शर्मा, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, अमीन हुद्दा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शकील रिजवी, अभिमन्यु मिश्रा, मनीष गौतम, बबलू कसार, पूर्णिमा नागदेवे, पायल बारमाते, मनीष सिमनकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।



