Home छत्तीसगढ़ गणेश पर्व में शांति व्यवस्था बनाये रखने गुण्डा बदमाशों, असामाजिक तत्वों पर...

गणेश पर्व में शांति व्यवस्था बनाये रखने गुण्डा बदमाशों, असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही…

109
0

अवैध शराब तस्करी तथा आर्म्स एक्ट के तहत् लगातार की जा रही कार्यवाही

राजनांदगांव (दावा)। शहर में गणेश पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा गुंडे बदमाशों सहित असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में बसंतपुर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत 6 प्रकरणों में 6 आरोपियों के खिलाफ़ कार्रवाई की है।

बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में जिले के समस्त थाना चौकिया में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 10 प्रकरणों में 13 आरोपियों के विरूद्ध 151 जा.फौ. (170/126, 135(3)) प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई। इसमें आर्म्स एक्ट के तहत् 02 प्रकरण में 02 आरोपी के विरूद्ध तथा गई। आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरणों में 06 आरोपियों के विरूद्ध 34(2), 34(1) 36(च), 36(सी) के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 52 पौवा देशी शराब किमती 4160 रू. एवं बिक्री रकम 2040 रू. जप्त किया गया है।

श्री साहू ने बताया कि गणेश उत्सव के मद्देनजर जिले में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने व सुरक्षा/शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश, आदतन अपराधियों, असामाजिक तत्वों व संदेही पर विशेष अभियान चलाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया था। जिस पर सोमवार 1 सितंबर को थाना लालबाग पुलिस द्वारा 01 प्रकरण में 01 आरोपी, थाना बसंतपुर में 03 प्रकरण 03 आरोपी, थाना डोंगरगढ़ में 05 प्रकरण में 05 आरोपी, ओपी चिखली में 01 प्रकरण 04 आरोपी इस प्रकार कुल 10 प्रकरण में 13 आरोपियों के विरूद्ध 151 जा.फौ. (170/126, 135(3)) प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त चिखली थाने में 34(2) के 1 प्रकरण में 1 आरोपी, थाना बसंतपुर में 34(1) आबकारी एक्ट के तहत् 1 प्रकरण में 1 आरोपी, थाना बागनदी में 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत् 1 प्रकरण में 1 आरोपी, घुमका में 36(च) आबकारी एक्ट के तहत् 1 प्रकरण में 1 आरोपी, थाना डोंगरगांव में 36(च) आबकारी एक्ट के तहत् 1 प्रकरण में 1 आरोपी तथा मोहारा में 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत् 02 प्रकरण में 02 आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही कर आरोपियों के कब्जे से कुल 52 पौवा देशी शराब किमती 4160/-रूपये एवं बिक्री रकम 2040/- रूपये जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त ओ.पी. चिखली एवं सुरगी पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत् 01-01 प्रकरण में 01-01 आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से धारदार हथियार चाकू जप्त किया गया। इस प्रकार जिले में अपराधों की रोकथाम हेतु लघुअधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here