Home छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का केसीजी जिले में प्रथम आगमन पर...

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का केसीजी जिले में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत….

49
0

00 गंडई, छुईखदान और खैरागढ़ जिले में हुआ जोरदार अभिनंदन

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)  खैरागढ़- छुईखदान- गंडई जिले में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।। केबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे गुरू खुशवंत साहेब का भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ज़ोरदार स्वागत किया।

खैरागढ़ छुईखदान-गंडई जिले में हुआ भव्य स्वागत
गुरु खुशवंत साहेब का स्वागत जिले के तीन प्रमुख स्थान गंडई, छुईखदान और खैरागढ़ में किया गया। भाजपा जिला कार्यालय खैरागढ़ (पिपरिया) में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और मालाओं से मंत्री का अभिनंदन किया और उनके नेतृत्व में जिले के विकास की अपार संभावनाओं पर विश्वास जताया।

विकास को नहीं होने देंगे बाधित: खुशवंत साहेब
अपने संबोधन में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे लगातार केसीजी जिले में आते रहेंगे और यहां के हर विकास कार्य पर नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे खैरागढ़ विधानसभा के छाया विधायक विक्रांत सिंह के साथ मिलकर जिले की समस्याएं मुख्यमंत्री तक पहुँचाएंगे।

मंत्री ने राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि किसानों को एकमुश्त अंतर की राशि देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से गरीब परिवारों का पक्का मकान का सपना साकार हुआ है।

साथ ही हर महीने महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को एक हजार रुपये प्रदान किया जा रहा है जिससे महिलाओं का सम्मान हुआ है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने भी किया संबोधित
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने भी मंच से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के हर नागरिक के हित में कार्य कर रही है और आने वाले समय में केसीजी जिला प्रदेश के विकास मानचित्र पर एक नई पहचान बनाएगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं की रही भारी उपस्थिति
इस भव्य स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू, पूर्व अध्यक्ष घम्मन साहू, जिला उपाध्यक्ष टीके चंदेल, जनपद अध्यक्ष डॉ. राजेश्री त्रिपाठी, पुष्पा वर्मा, जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा, ललित चोपड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, अरुणा बनाफर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी, पार्षद देवीन कोठले, अनिल अग्रवाल, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह, चंदू वर्मा, लखन साहू, कोमल वर्मा, चंद्रकांत जायसवाल, भावेश कोचर, देवकुमार सेन हरप्रसाद वर्मा, आकेश बर्मन, श्यामसुंदर साहू, दिलेश्वर यदु सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन उत्साह और ऊर्जा के साथ हुआ। जिले में कैबिनेट मंत्री के आगमन को एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here