Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर की अपील पर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए लोग

कलेक्टर की अपील पर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए लोग

100
0

राजनांदगांव(दावा)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जयप्रकाश मौर्य की अपील पर नोवेल कोरोना वायरस से पीडि़तों एवं प्रभावितों की सहायता के लिए जिले के विभिन्न संस्थान, ट्रस्ट, अधिकारी, कर्मचारी एवं आम नागरिक आगे आ रहे है। जरूरतमंदों के लिए बनाए गए मुख्यमंत्री जिला राहत कोष में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 320 रूपए जमा हो गए है।
जिला नाजिर शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री जिला राहत कोष में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, श्री राजनांदगांव लोहाणा महाजन ट्रस्ट राजनांदगांव, बुधसिंग बग्गा, राजा टायर हाऊस राजनांदगांव, पूनमचन्द साहू (मैनेजर सहारा इंडिया), सांई फूड प्रोडक्ट ग्राम गठुला, गोपाल एग्रो प्रोडक्ट ग्राम रींवागहन, अमित फूड इण्डस्ट्रीज ग्राम बोरी, केएस इण्डस्ट्रीज ग्राम कांकेतरा, हरिओम शक्ति इंडस्ट्रीज ग्राम बोरी ने दान किया है।
राजेश मारू ने औंधी जाकर पहुँचाई दवा
राजनांदगांव (दावा)। मां पाताल भैरवी के मंदिर के अध्यक्ष राजेश मारू को जब सोशल मीडिया से यह जानकारी मिली कि ग्राम औंधी के मरीज को दवाई की जरूरत है, तब उन्होंने व्हाट्सएप से पर्ची मंगवाई और 15 दिनों की दवा खरीदकर जिला मुख्यालय से 160 किलोमीटर दूर जाकर मरीज को दवा पहुँचाकर वापस लौटे। मरीज ने जब यह बताया कि दवा केवल शहर के डॉ. सादानी क्लीनिक के बाजू स्थित दवा दुकान में ही मिलेगी और मरीज के परिजन राजनांदगांव तक नहीं पहुँच पा रहे थे और वे परेशान थे। तब ऐसी विकट परिस्थितियों में उन्होंने मानवता के नाते मरीज के घर तक जाकर दवाई पहुँचाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here