Home समाचार राहुल योगराज टिकरिहा के प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा ने किया भव्य...

राहुल योगराज टिकरिहा के प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा ने किया भव्य स्वागत….

32
0

 

0 प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष के संगीत नगरी प्रथम आगमन पर भाजयुमो ने किया भव्य स्वागत

0 भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी के नेतृत्व में निकाली गई बाइक रैली

0 प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी के साथ बुलेट पर सवार होकर रैली में निकले

0 शनि मंदिर से स्वागत सत्कार के साथ निकली बाइक रैली नगर भ्रमण करते हुए पिपरिया भाजपा कार्यालय पहुंची

 

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का जिले में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी के नेतृत्व में धरमपुरा शनि मंदिर से बाइक रैली निकाली गई, जो खैरागढ़ नगर होते हुए जिला भाजपा कार्यालय तक पहुँची।

*पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ*

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर व विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। कार्यक्रम में जिला के वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति रही।

*आयश सिंह ने दिया स्वागत भाषण, कार्यकर्ताओं को किया एकजुट*

जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी ने स्वागत भाषण में प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम आगमन पर आभार जताया और कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। उन्होंने 2028 विधानसभा चुनाव में खैरागढ़ सीट पर भाजपा का परचम लहराने का संकल्प दोहराया।

*भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू ने युवाओं को दिया संदेश*

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू ने कार्यक्रम में कहा कि संगीत नगरी खैरागढ़ में प्रदेश अध्यक्ष का आगमन युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2028 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार फिर से बने, इसके लिए युवा मोर्चा को अभी से जुट जाना चाहिए।

*विक्रांत सिंह ने बताया कांग्रेस शासन में टिकरिहा की संघर्ष यात्रा* जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि राहुल योगराज टिकरिहा ने कांग्रेस सरकार के दमनकारी रवैये का डटकर मुकाबला किया। उनके ऊपर 14 एफआईआर दर्ज हुईं और कई बार जेल भेजा भी गए, फिर भी उनका जज़्बा नहीं टूटा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा को सेवा, समय और समर्पण भाव से रचनात्मक कार्यों में भाग लेना चाहिए।

*खम्हन ताम्रकार और कोमल जंघेल ने भी अपने रखे विचार*

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि *खम्हन ताम्रकार* ने कहा कि टिकरिहा ने कांग्रेस शासन में संघर्ष कर जिले से लेकर प्रदेश स्तर पर कार्य किया।

*पूर्व विधायक कोमल जंघेल* ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा और सशक्त रूप से कार्य करेगा।

*प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित*

प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं को आभार प्रकट करते हुए कहा कि “युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है।

उन्होंने अपने संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि बेमेतरा जिले से दूसरी बार जिला पंचायत सभापति बना हूं, यह पार्टी और कार्यकर्ताओं की बदौलत संभव हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में सुशासन के साथ कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास किया है। *राम मंदिर निर्माण और सेतु परियोजना का किया उल्लेख*

टिकरिहा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और 24 किमी सेतु निर्माण जैसे कार्य हुए हैं,जो भारत के स्वाभिमान का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी युवा कार्यकर्ताओं से निस्वार्थ भाव से सेवा करने का आह्वान किया।

*कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन*

कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री नवनीत जैन ने किया और समापन पर ललित चोपड़ा ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया।

*कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता रहे उपस्थित*

इस मौके पर टीके चंदेल, घम्मन साहू, आलोक श्रीवास, ऋषभ सिंह बघेल, राकेश ठाकुर,नीलिमा गोस्वामी, गिरजा चंद्राकर, डॉ. राजेश्री त्रिपाठी, प्रकाश वर्मा, प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्रा, जैनेन्द्र जंघेल, अनीश सिंह “दादू”, हर्ष वर्मा, प्रेमसागर गुप्ता, राकेश ठाकुर, हरप्रसाद वर्मा, रामकुमार जोशी, रवि भावनानी, हमेश यदु, जयप्रकाश साहू, मंजीत सिंह, अर्जुन क्षत्रिय, हर्षवर्धन वर्मा, वंदना तांडेकर, नीलिमा राजपूत, समेत सैकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here