Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय जंबूरी के लिए महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल की छात्रा का चयन…

राष्ट्रीय जंबूरी के लिए महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल की छात्रा का चयन…

18
0

राजनांदगांव (दावा)। नगर के महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल की होनहार छात्रा कुमारी कशीश वर्मा ने विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।

कक्षा दसवीं में अध्ययनरत कशीश वर्मा का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित स्काउट गाइड जंबूरी के लिए हुआ है। कशीश वर्मा वृंदावन, उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जंबूरी शिविर में राजनांदगांव का प्रतिनिधित्व करेगी। साला परिवार की ओर से छात्रा कशीश वर्मा को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। विद्यालय प्रबंधन ने उनके उज्जवल भविष्य और जंबूरी में सफल भागीदारी की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here