राजनांदगांव में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के मार्गदर्शन में गांधी वादी विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, अन्याय के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में आज उत्तर ब्लॉक एवं दक्षिण ब्लॉक के अध्यक्ष पद का चयन भी सुनिश्चित किया गया। जिसमें शहर कांग्रेस कमेटी राजनांदगाव
1 – उत्तर ब्लॉक -चेतन भानुशाली
2 – दक्षिण ब्लॉक – लक्ष्मण साहू
3 – राजनांदगाव ग्रामीण ब्लॉक – रोहित चंद्राकर को नियुक्त किया गया है। इस निर्णय से कांग्रेस पार्टी में हर्ष व्याप्त है क्योंकि युवा वर्ग पूरे जोश खरोश के साथ पार्टी को मजबूत बनाने और आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करता है। एक नई जिम्मेदारी, नई उम्मीदों के साथ कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।


