खैरागढ़ : राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव रहे सौमित्र तिवारी हटाएं गये,वापस भेजे गए उनके मुल पदस्थापना अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रभारी कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर उन्हें उनकी मूल पदस्थापना अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर भेज दिया है।।संगीत विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने डॉ.सौमीत्र तिवारी पर मानसिक उत्पीड़न, दुर्व्यवहार और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप लगाए थे।

गलत वरिष्ठता सूची, पदोन्नति, समयमान वेतनमान, पेंशन और पुरानी पेंशन योजना जैसी मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा था
संगीत विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए हड़ताल स्थल पर किया था सामूहिक सुंदर कांड पाठ।
हड़ताल से विश्वविद्यालय में प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह ठप
कर्मचारियों ने निर्णय का स्वागत करते हुए अन्य मांगों के शीघ्र समाधान की जताई उम्मीद।



