मुंगेली। जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली कुंवागांव पंचायत में राशन वितरण को लेकर एक अजब-गजब मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के सरपंच मयाराम साहू ने राशन दुकान में बैठकर खुलेआम दादागिरी करते हुए राशन देने के नाम पर 300 से 500 रुपए तक की वसूली की है.
इस संबंध में मुंगेली जनपद पंचायत सीईओ विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि पंचायतों को ग्राम टैक्स लेने के निर्देश नियमानुसार दिए गए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि टैक्स की वसूली निर्धारित प्रक्रिया और नियमों के तहत ही की जानी चाहिए. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार के आरोप लगाए जा रहे हैं, वैसी जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है.
वहीं संबंधित क्षेत्र के एसडीएम अजय शतरंज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए टीम भेजने की बात कही है. उन्होंने कहा कि जांच उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल, पूरे मामले को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच निष्पक्ष हुई तो सच्चाई सामने आएगी. अब देखना यह है कि प्रशासनिक जांच के बाद इस कथित ‘ग्राम टैक्स’ वसूली प्रकरण में क्या कार्रवाई होती है. हैरानी कि बात ये भी हैँ कि कुआगाँव पंचायत में ही जिले का जिला पंचायत कार्यालय स्थित है.


