राजनांदगांव। शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत की खबर है। सतनाम भवन न्यू बस स्टैंड के पास संचालित आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी क्लिनिक में अब विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख करने की जरूरत कम हो रही है।
आज क्लिनिक में यूरोलॉजिस्ट डॉ. नवीन राम दारुका अपनी सेवाएं देंगे। वे पथरी, प्रोस्टेट एवं मूत्र रोग से जुड़ी समस्याओं का परामर्श एवं उपचार कर रहे हैं। खास बात यह है कि आज ही न्यूरोसर्जन डॉ. कुलदीप सिंह भी उपलब्ध रहेंगे। वे नस, मस्तिष्क एवं स्पाइन से संबंधित जटिल बीमारियों के मरीजों को देख रहे हैं। न्यूरो संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
क्लिनिक में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश बख्शी द्वारा हृदय संबंधी बीमारियों का उपचार किया जा रहा है। हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग चंद्राकर ऑर्थोपेडिक समस्याओं के मरीजों को परामर्श दे रहे हैं। महिला रोग एवं बांझपन से संबंधित उपचार के लिए आईवीएफ एवं कॉस्मेटिक गायनोकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. रैनी अग्रवाल अपनी सेवाएं दे रही हैं। हर गुरुवार किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.के. साहू द्वारा किडनी संबंधी बीमारियों का परामर्श देते है। साथ ही डॉ. सम्प्रति सेन्दूर द्वारा चर्मरोग, बाल एवं नाखून रोग संबंधी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
क्लिनिक प्रबंधन का कहना है कि शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना ही उनका उद्देश्य है। मरीज पूर्व संपर्क कर पंजीयन करवा सकते हैं।


