टेड़ेसरा – राजनांदगांव जिले में लंबे समय से जिम फंड कंपनी को लेकर कुछ वर्षों तक काफी लंबे समय से हो हल्ला किया जा रहा था। इसी बीच अब चिप फंड कंपनी एबीएम रियल स्टेट एंड एलाइड लिमिटेड़ के चेयरमैन टेड़ेसरा निवासी आर. पी .द्विवेदी, अनिल साहू, महेंद्र साहू एवं राजेश देशमुख, आशुतोष द्विवेदी के द्वारा चिप फंड कंपनी चलाने का काम किया जा रहा था। जिसमें ग्रामीण किसान लोगों से लाखों रुपए
दोगुना पैसा देने की बात कह कर जमा किया जाता था । धरना प्रदर्शन करने आए हुए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से लगातार पैसा वापसी का गुहार लगाया जा रहा है। लेकिन आज तक पैसा वापस नहीं किया गया। चेयरमैन के ऊपर एफ आई आर करने एवं पैसा वापस दिलाने की गुहार लगाई जा रही है। इसके। समर्थन। में शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ,शुभम पांडे, शैलेश साहू ,सुनील कोठारी साथ मिलकर तहसीलदार राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें 15 दिनों के भीतर कार्यवाही करने एवं संपत्ति बंधक करने कहां गया है। अगर दोषियों के ऊपर कार्यवाही नहीं किया गया तो 15 दिन बाद कलेक्ट्रेट एवं सोमनी थाना में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद धारणा को शांत किया गया।
तहसीलदार राजनांदगांव के द्वारा हर संभव मदद करने की बात कही गई।
वहीं पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदीयार के द्वारा कहां गया कि 15 दिनों के भीतर कार्यवाही नहीं किया गया तो थाने का घिराव एवं चक्का जाम करने की बात कही गई।


