Home छत्तीसगढ़ जिला स्तरीय उड़न दस्ता दल ने 8 परीक्षा केंद्रों का किया औचक...

जिला स्तरीय उड़न दस्ता दल ने 8 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण….

14
0

दसवीं अंग्रेजी की परीक्षा में निरीक्षण के दौरान नहीं मिले नकल।

राजनांदगांव।माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के चौथे दिवस जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
*दल द्वारा धौराभाठा, बीजेभाठा, तिलईरवार, टप्पा, कोहका , तुमड़ी बोड , भानपुरी एवं धनगांव परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया*। निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित पाई गई। परीक्षा भवनों में समुचित पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, प्रसाधन एवं पर्याप्त फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई थी। निरीक्षण के दौरान किसी भी परीक्षार्थी द्वारा अनुचित साधनों के उपयोग का मामला सामने नहीं आया, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। उड़नदस्ता दल द्वारा परीक्षा केन्द्रों में ग्लूकोज, ओ.आर.एस. एवं प्राथमिक उपचार सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने संबंधी सुझाव भी दिए गए। साथ ही, बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रपत्रों एवं पंजियों का समुचित संधारण किया जाना पाया गया। निरीक्षण के दौरान सतीश ब्यौहरे डीएमसी के नेतृत्व में पी.आर. झाड़े एपीसी, मो.रफीक एपीसी, श्रीमती कामिनी साहू एपीसी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here