रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ का अनुमानित बजट छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया। बजट में महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्म लेने वाली बेटियों को लेकर बड़ी घोषणा की है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में रानी दुर्गावती योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत बच्चियों को 1.50 लाख रुपये देने का प्रावधान किया गया है। यह राशि बच्चियों के 18 साल की उम्र पूरी होने पर दी जाएगी। घर में बच्ची का जन्म होने के बाद ही उसका रजिस्ट्रेशन होगा। हालांकि भी योजना की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
महिलाओं के लिए कई घोषणाएं
बजट में महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई है। महतारी वंदन योजना के लिए राशि बढ़ाई गई है। इस योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। राज्य में लखपति दीदी की संख्या बढ़ाने की घोषणा की गई है। मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में 250 महतारी सदन बनेंगे। इसके लिए 75 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना लागू होगी। आंगनबाडी के संचालन के लिए 800 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। इसके अलावा 500 आगनबाडी बनाने के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया गया है।
बजट में प्रमुख घोषणाएं
मैनपाट के लिए 5 करोड़ बजट में प्रावधान
बकरी पालन के लिए बजट में 15 करोड़ का प्रावधान
कुनकुरी व दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज के लिए 50 करोड़ का प्रावधान
रोड कनेक्टिविटी को लेकर जो नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे से कनेक्ट करने के लिए बजट में प्रावधान।
रायपुर में 200 बिस्तर शिशु हॉस्पिटल खुलेगा।



