राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कल, 26 फरवरी को धर्मनगरी डोंगरगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू ने कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया की श्री सिंह गुरुवार सुबह 10 बजे रायपुर से कार द्वारा सीधे डोंगरगढ़ पहुंचेंगे।
डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान वे मां बमलेश्वरी मंदिर (ऊपर पहाड़ी) और नीचे स्थित मंदिर में विधि-विधान से माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
मंदिर में दर्शन और स्थानीय कार्यक्रमों के पश्चात, वे दोपहर 1 बजे सड़क मार्ग से बालाघाट जिले के किरनापुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
इस संक्षिप्त प्रवास के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत की विशेष तैयारी की गई है।



