Home छत्तीसगढ़ ट्रेलर और स्कॉर्पियो की टक्कर में चार की मौत, एक गंभीर रूप...

ट्रेलर और स्कॉर्पियो की टक्कर में चार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल…

24
0

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कोयला से भरे ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, जिसे तत्काल स्वास्थ्य दल ने CIMS अस्पताल रेफर किया।

हादसा संबलपुरी क्षेत्र में यादव ढाबा के पास तब हुआ जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की आमने-सामने कोयला लदे ट्रेलर से भीषण भिड़त हो गई। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और राहगीर मौके पर पहुंचे तो दृश्य बेहद दर्दनाक था। वाहन स्कॉर्पियो में बैठे सवार बुरी तरह फंस गए थे।

दो घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन
टक्कर के बाद स्कॉर्पियो का ढांचा इस कदर मुड़ गया कि अंदर फंसे शवों को निकालने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों को गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चार शवों को बाहर निकाला गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद CIMS भेजा गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना से फैली दहशत
घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और दोनों वाहनों को किनारे कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यादव ढाबा के पास यह क्षेत्र हादसा-प्रवण है और यहां कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है। अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही दुर्घटना का कारण प्रतीत हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here