0 अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ओपीडी,
दवाइयां एवं ईसीजी की सुविधा उपलब्ध
राजनांदगांव। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ राजनांदगांव एवं श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवा मंडल के तत्वावधान में 28 फरवरी एवं 1 मार्च 2026 को दो दिवसीय “महावीर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन जैन बगीचा, सदर बाजार, राजनांदगांव में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इस शिविर में विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। शिविर में नि:शुल्क ओपीडी, दवाइयों का वितरण एवं ईसीजी जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
शिविर में एम.डी. मेडिसिन, हड्डी रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, पेट रोग, चर्म रोग, बाल रोग, हृदय रोग एवं एक्यूप्रेशर विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त डायग्नोस्टिक टेस्ट पर विशेष रियायत (50% तक) की व्यवस्था भी की गई है।
आयोजकों ने विशेष रूप से शुगर, बी.पी., थायराइड, हृदय व नसों की समस्या, जोड़ों व कमर दर्द, त्वचा व बालों की समस्या, गर्भावस्था संबंधी समस्याएं, बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सलाह की आवश्यकता रखने वाले नागरिकों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
आयोजन समिति ने बताया कि यह शिविर जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से आयोजित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा एक ही स्थान पर सुलभ हो सके।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक नागरिक जैनम बैद (मो. 90988-00100) एवं अध्यक्ष-युवा मंडल (मो. 99071-22033) से संपर्क कर सकते हैं।
सभी आमजन से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।



