Home छत्तीसगढ़ हिन्दू संस्कृति का प्रमुख त्यौहार होली पर्व धूमधाम से मनाएं, जमकर गीली...

हिन्दू संस्कृति का प्रमुख त्यौहार होली पर्व धूमधाम से मनाएं, जमकर गीली होली खेलें : अशोक लोहिया…

55
0

राजनांदगांव। सनातन संस्कृति के प्रमुख त्यौहार होली पर्व को लेकर श्री सत्यनारायण मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से उत्साहपूर्वक और परंपरागत तरीके से होली मनाने की अपील की है। समिति ने कहा है कि होली रंगों और उमंग का पर्व है, जिसका सीधा संबंध पिचकारी और रंगों की फुहार से है। बिना पानी के होली की कल्पना संभव नहीं है।
0 “पानी बचाने के नाम पर संस्कृति विरोधी संदेशों का बहिष्कार करें”
श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक लोहिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों से “सुखी होली खेलें”, “पानी बचाएं” जैसे संदेश सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित किए जा रहे हैं। बिना सोचे-समझे ऐसे संदेशों को आगे बढ़ाना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि वर्ष के 364 दिन पानी बचाने का संकल्प लेना चाहिए, किंतु एक दिन होली पर पारंपरिक गीली होली खेलकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखना भी आवश्यक है।

0 “गीले रंगों की फुहार ही होली का वास्तविक आनंद”
विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया है कि होली का त्यौहार गीले रंगों और उल्लास का पर्व है। कुछ शरारती तत्व त्योहारों की परंपराओं को कमजोर करने के उद्देश्य से भ्रामक संदेश फैलाते हैं। ऐसे संदेशों को तत्काल डिलीट कर देना चाहिए और आगे प्रेषित नहीं करना चाहिए।

समिति ने यह भी कहा कि जो लोग अन्य दिनों या अन्य अवसरों पर जल संरक्षण की बात नहीं करते और केवल होली जैसे हिंदू त्योहारों पर ही पानी बचाने का संदेश देते हैं, उनके संदेशों का बहिष्कार किया जाना चाहिए।

0 4 मार्च को निकलेगी भगवान श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा
समिति ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि 4 मार्च को श्री सत्यनारायण मंदिर से निकलने वाली भगवान श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर होली का वास्तविक आनंद प्राप्त करें।

होली प्रेम, सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का पर्व है। सभी श्रद्धालु भाईचारे के साथ उत्सव मनाएं और परंपराओं का सम्मान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here