Home छत्तीसगढ़ नशे की होलिका दहन कर दिया गया जागरूकता का संदेश…

नशे की होलिका दहन कर दिया गया जागरूकता का संदेश…

10
0

 नशामुक्ति केंद्र मोहला की अभिनव पहल, युवाओं को दिलाई व्यसन त्याग की शपथ

 

मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में नशामुक्ति केंद्र मोहला द्वारा होलिका दहन के पावन अवसर पर “नशे की होलिका दहन” कार्यक्रम आयोजित कर एक नई सामाजिक पहल की शुरुआत की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित इस अभिनव कार्यक्रम में पारंपरिक होलिका दहन को सामाजिक चेतना से जोड़ते हुए गुटखा, शराब, सिगरेट, तंबाकू सहित विभिन्न नशे की सामग्रियों का प्रतीकात्मक दहन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतीकात्मक आयोजन तक सीमित न रहकर समाज, विशेषकर युवाओं में व्यसन त्याग की दृढ़ प्रेरणा उत्पन्न करना था। आयोजन में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, नशामुक्ति केंद्र मोहला के हितग्राही एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से सहभागी बने। इस अवसर पर सहायक संचालक, समाज कल्याण विभाग द्वारा उपस्थित जनसमूह को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here