Home छत्तीसगढ़ युद्ध के चलते महंगाई की मार: रायपुर में LPG गैस सिलेंडर के...

युद्ध के चलते महंगाई की मार: रायपुर में LPG गैस सिलेंडर के नए दाम जारी…

28
0

रायपुर। रायपुर में 10 मार्च 2026 तक एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतें सामने आई हैं। मार्च की शुरुआत में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसका असर घरेलू और कमर्शियल दोनों उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

नए दाम इस प्रकार हैं-

घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) – 984 प्रति रुपये सिलेंडर
घरेलू छोटा सिलेंडर (5 किलोग्राम) – 342.50 प्रति रुपये सिलेंडर
कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम) – 2,085.50 प्रति रुपये सिलेंडर
कमर्शियल बड़ा सिलेंडर (47.5 किलोग्राम) – 4,850.50 प्रति रुपये सिलेंडर

ऐसे में उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा असर
मार्च 2026 की शुरुआत में घरेलू सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कमर्शियल 19 किलोग्राम सिलेंडर में 144 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, ढाबा और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की लागत भी बढ़ने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here