सीसीपीडब्लु योजना अर्न्तगत भारत सरकार गृह मंत्रालय के एन.सी.आर.बी. नई दिल्ली द्वारा सायबर पोर्टल के माध्यम से प्रेषित सायबर टिप लाईन सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चो से सबंधित किये जा रहे अपराधों की रोकथाम हेतु आरोपियों के विरूद्ध किये जा रहे कार्यवाही के तहत आरोपी अरविन्द पाण्डेय जिनके द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से अश्लील विडीयो अपलोड किया गया था, थाना सोमनी में धारा 67(बी) आई टी एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया, मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय अलेक्जेंण्डर किरो के पर्यवेक्षण में तकनीकी सहयोग से आरोपी का पता तलाश किया गया, आरोपी अरविंद पाण्डेय पिता शिवमूरत पाण्डेय उम्र 29 वर्ष निवासी पाण्डेपुरवा चिकना बाजार जिला गोण्डा उत्तर प्रदेश को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन व सिम को जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।



