00 जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी शताक्षी देवव्रत सिंह के न्यौता पर आ रहे संगीत नगरी,

खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव का आज शुक्रवार 13 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर खैरागढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।। जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी शताक्षी देवव्रत सिंह के न्यौता पर उनका संगीत नगरी आगमन हो रहा है।उनका दौरा कार्यक्रम इस प्रकार हैं, वे शुक्रवार 13 मार्च की सुबह 10 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर ग्राम जालबांधा पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं के व्दारा उनका स्वागत सत्कार किया जाएगा उसके बाद वे कार्यकर्ताओ से मेल मुलाकात करेंगे।
वरिष्ठ कांग्रेसी पारख के पुत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर मेल मुलाकात
वे ग्राम पांडुका पहुंचकर भागचंद पारख के निवास में सौजन्य भेंट मुलाकात एवं विगत दिनों उनके पुत्र स्व. प्रवीण पारख के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।। उसके बाद दोपहर में खैरागढ़ पहुंचने के बाद उनका विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है।
* मां दंतेश्वरी, बाबा रूक्खड स्वामी एवं राजा देवव्रत सिंह के समाधी स्थल जाएंगे
वे खैरागढ़ पहुंचकर मां दंतेश्वरी मंदिर और बाबा रुक्खड़ स्वामी मंदिर में दर्शन कर दुर्गा चौक सिविल लाइन स्थित दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष नित्य शरण सिंह के सुपुत्र के अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम उनके निवास स्थान गंजीपारा में शामिल होंगे। वहा से वे रानी रश्मि देवी नगर स्थित जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी शताक्षी देवव्रत सिंह के निवास पर कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात और भोजन करेंगे। उसके बाद दोपहर 2:30 बजे खैरागढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।



