Home छत्तीसगढ़ किशोरी बालिकाओं के लिए ‘वी फाॅर शी’ का हुआ आयोजन…

किशोरी बालिकाओं के लिए ‘वी फाॅर शी’ का हुआ आयोजन…

19
0

कार्यक्रम में दो सौ से अधिक बालिकाओं ने लिया हिस्सा

राजनांदगाँव। स्थानीय बलदेव प्रसाद मिश्र स्कूल के आडिटोरियम में एबिस ग्रुप और सृजन सामाजिक संस्था द्वारा किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य जागरूकता पर आधारित कार्यक्रम वी फाॅर शी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षक के रूप में रायपुर की डाॅ तबस्सुम डल्ला विशेष रूप से उपस्थित थी।

किशोरी बालिकाओं के पोषण जागरूकता, मासिक धर्म, स्वच्छता जागरूकता, प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता एवं सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण पर आधारित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एबिस ग्रुप से डाॅ पालोमी बैनर्जी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती गुरप्रीत कौर, जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहरे, सहायक परियोजना समन्वयक आदर्श वासनिक सहित सृजन सामाजिक संस्था से शरद श्रीवास्तव उपस्थित रहे। एक दिवसीय उक्त कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य जाॅच एवं एनीमिया की जाॅच की गई। मुख्य प्रशिक्षक डाॅ तबस्सुम डल्ला द्वारा किशोरी बालिकाओं को बहुत ही सरल तरीके से किशोरावस्था के दौरान होने वाली समस्या और समाधान पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती गुरप्रीत कौर ने कहा कि महिला एवं बालविकास विभाग द्वारा भी किशोरी बालिकाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, किशोरावस्था में यदि स्वास्थ्य व पोषण पर ध्यान दिया जाए तो आगे चलकर किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहरे ने कहा कि किशोरी बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग हमेशा साथ खड़ा है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य प्रशिक्षक द्वारा किशोरी बालिकाओं से किशोरावस्था से संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे गए और सहीं जवाब देने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सृजन सामाजिक संस्था के संचालक शरद श्रीवास्तव ने किया। एबिस ग्रुप की ओर से डाॅ पालोमी बैनर्जी द्वारा मुख्य प्रशिक्षक सहित समस्त अतिथियों का सम्मान और आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती पूर्णिमा साहू, विनोद टेम्बुलकर, साहिल देवांगन, ओमप्रकाश मारकंडे और अखिल ठाकुर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here