अंजोरा क्षेत्र में कार हादसा, नगर के युवक की हुई मौत
राजनांदगांव। चैत्र नवरात्रि पर्व के चलते मां बम्लेश्वरी के दरबार में मत्था टेकने डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों के लिए प्रशासन द्वारा सुविधा जनक मार्ग की व्यवस्था करने अंजोरा से सोमनी तक की सडक़ को वन-वे किया है। लेकिन लोगों इस वन-वे मार्ग में भी घर जाने का इतना सबर नहीं कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने बाज नहीं आ रहे। रविवार की देर शाम एक बाइक चालक की जल्दबाजी व तेज रफ्तार से वाहन चालन ने उसकी जान ले ली वहीं बाइक में उसके साथ बैठी उसकी पत्नी को गंभीर रुप से घायल होना पड़ा। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हास्पीटल रेफर किया गया है।
तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हुआ युवक
इसी तरह नगर के एक युवक की हर्ष दीप सिंह की मौत हो गई। शहर के अनुपम नगर स्थित कलर हाइट्स निवासी हर्षदीप (33 वर्ष) रविवार को तडक़े सुबह 3 बजे अपनी कार से अकेले ही रायपुर से राजनांदगांव की ओर लौट रहा था। इसी दौरान शिवनाथ नदी पुल को पार कर जैसे ही मामला मोड़ अंजोरा पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पास पहुंचा था कार अनियंत्रित होकर रोड डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चार बार पलट कर सडक़ पर उलटी हो गई। इससे हर्षदीप के सिर और चेहरे में गंभीर चोट आई।
घटना की जानकारी मिलते ही अंजोरा पुलिस मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों की मदद से जख्मी हर्षदीप को बाहर निकाला गया और त्वरित उपचार के लिए उसे अस्पताल भेज दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि हर्षदीप की कार तेज गति में थी मोड़ पर नियंत्रण खो बैठने से यह हादसा हो गया। बता दें कि दैनिक दावा ने रविवार के ही अंक में अंजोरा से सोमनी तक पदयात्री मार्ग वन-वे होने से लोगों को हो रही परेशानी शीर्षक से प्रमुखता से समाचार का प्रकाशन किया था जिसमें इस रुट से रोजाना आवागमन करने वाले 50 हजार लोगों को दिक्कतों का समाना करने की बात कही गई थी।
दावा की यह खबर आखिर सच हुई और इस वन- वे मार्ग में आवागमन संबंधी दिक्कतो का सामना करने वाले लोग तेज रफ्तार के चलते मौत की मुंह में समा गए।
ट्रक की चपेट में आए दम्पति
मिली जानकारी के अनुसार सोमनी क्षेत्र के टेड़ेसरा टाटा शो रुम के समीप हाइवे की वन-वे में हुई उक्त जान लेवा हादसा तेज रफ्तार में बाइक चालन का परिणाम था। बताया जाता है कि भिलाई निवासी नागराज साहू (45 वर्ष) अपनी पत्नी पुष्पा साहू (40 वर्ष) के साथ बाइक से दुर्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने चल रही गाड़ी को ओवर टेक करते हुए वे आगे बढ़े। तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। नागराज साहू का उक्त ट्रक के पिछले पहिए में आने से दब कर मौत हो गई वहीं उसकी पत्नी पुष्पा को गंभीर चोट आई। बता दें कि नवरात्रि के दौरान पदयात्रियों की सुविधा को देखते हुए अंजोरा से सोमनी तक की हाईवे को वन- वे किया गया है। दूसरे हिस्से को पदयात्रियों के लिए सुरक्षित रखा गया है। ऐसे में एक ही हिस्से में दोनों दिशा की गाडिय़ों की आवाजाही होने से ट्रैफिक दबाव बढ़ गया है। जो हादसे का कारण बन रहा है। सोमनी और अंजोरा पुलिस अपने – अपने क्षेत्र में हुई उक्त दर्दनाक घटना की जांच में जुटी हुई है।



