सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुला है कार्यालय, शैक्षणिक गुणवत्ता और सुरक्षा पर प्रबंधन का विशेष जोर
राजनांदगांव। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान रॉयल किड्स कन्वेंट में नवीन शिक्षा सत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। विद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या में इस वर्ष रिकॉर्ड वृद्धि देखी जा रही है। इसका मुख्य कारण विद्यालय के निदेशक संजय बहादुर सिंह द्वारा घोषित विशेष छूट योजना है। जिसने अभिभावकों को खासा आकर्षित किया है।
निदेशक श्री सिंह ने बताया कि नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों को निर्धारित शुल्क में उल्लेखनीय कमी के साथ-साथ अतिरिक्त सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर वर्ग तक पहुंचाना है। छूट की घोषणा के बाद से प्री-प्राइमरी से लेकर उच्चतर कक्षाओं तक के लिए आवेदनों की बाढ़ आ गई है। अभिभावकों की सुविधा के लिए स्कूल कार्यालय सुबह 8 से रात 8 बजे तक निरंतर खुला रखा गया है।
सुरक्षा और अनुशासन पहली प्राथमिकता
विद्यालय की प्राचार्य और प्रबंधन टीम ने स्पष्ट किया है कि फीस में राहत के साथ-साथ शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न खेलकूद और पाठ्येतर गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि अभिभावकों का विश्वास बना रहे। इस विशेष योजना और नए शिक्षा सत्र के लिए शाला की अध्यक्षा श्रीमती डॉ. सविता जे.बी. सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, और बोर्ड मेंबर सर्वश्री सावंत बहादुर सिंह, जन्मेजय बहादुर सिंह, श्रेयांश बहादुर सिंह, श्रीमती मनीषा सिंह, श्रीमती पूजा सिंह व श्रीमती ईला सिंह ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है। साथ ही बरसर आई.के. वैष्णव, एकेडमिक डायरेक्टर व प्राचार्य अभिषेक खंडेलवाल, प्राचार्य श्रीमती एकता खंडेलवाल, श्रीमती ममता मिश्रा, सुश्री सरिता सिंह और श्रीमती अपर्णा वर्मा ने प्रवेश लेने वाले सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



